Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ट्यूशन में अकेला बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों ने शिक्षक को जमकर पीटा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : ट्यूशन में अकेला बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों ने शिक्षक को जमकर पीटा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/06 at 2:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE
कोरबा। CG NEWS : जिले में गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मसार करने का एक और मामला सामने आया है। आरोप प्रधान पाठक पर लगा है। नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ प्रधान पाठक की पिटाई की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
यह घटना विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के एक गांव की बताई जा रही है। संजय कुमार कठौतिया विकासखंड पोड़ी उपराड़ा के एक पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। वह पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान रहता है। उसके पास कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जाती थी। प्रधान पाठक की नीयत एक छात्रा पर डोल गई। उसने ट्यूशन पढ़ने आई एक छात्रा को यह कहते हुए वापस लौटा दिया कि उसके पिताजी घर में बुला रहे हैं।
कठौतिया दूसरी छात्रा को घर में ट्यूशन पढ़ा रहा था। इसी बीच प्रधान पाठक संजय ने छात्रा से छेड़छाड़ किया। उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। यह देखकर छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। छात्रा दरवाजा खोलकर प्रधान पाठक के चंगुल से बाहर चली गई और अपनी इस व्यथा को गांव के लोगों को बताया।

आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए और शिक्षक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर छात्रा से छेड़छात्र और जबरदस्ती करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा के एक कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि प्रधान पाठक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। संजय की पत्नी भी पेशे से शिक्षक है। संजय के इस हरकत ने उन शिक्षकों को बदनाम कर दिया है, जो इमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं और बच्चों को शिक्षा देने में लगे हुए हैं।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, KORBA CRIME NEWS, Raipur Latest News, शिक्षक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WEATHER CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना 
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा – भगवान श्रीराम के आशीर्वाद और अपने परिश्रम से हम सब मिलकर समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे

Latest News

Gold Prices Today: सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम की कितनी है कीमत?
Gold Prices Today: सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम की कितनी है कीमत?
Business July 5, 2025
CG ACCIDENT BREAKING : मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार को पिकअप ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की मौत 
CG ACCIDENT BREAKING : मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार को पिकअप ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 5, 2025
CG : बरसात में मिलावटी खाद्य सामग्री पर प्रशासन सख्त, अवमानक जलेबी और लड्डू किए गए नष्ट 
CG : बरसात में मिलावटी खाद्य सामग्री पर प्रशासन सख्त, अवमानक जलेबी और लड्डू किए गए नष्ट 
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार July 5, 2025
CG NEWS: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रेखा शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, कहा- युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं विवेकानंद
Grand News July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?