Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/06 at 1:41 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
WEATHER
WEATHER
SHARE

 

Contents
बस्तर संभाग में चार दिन बारिशछत्‍तीसगढ़ में हीटवेव का असर
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

डेस्क। CG WEATHER UPDATE : मौसम खुलते ही राजधानी में 24 घंटे में अधिकतम तापमान साढ़े 4 डिग्री बढ़ गया। इससे गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को 35.6 डिग्री पर था। रविवार को भी मौसम शुष्क रहेगा और पारा 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के करीब रहेगा।

- Advertisement -
दूसरी ओर, जहां मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में पारा चढ़ा। वहीं, बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रायपुर रहा। सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में पारा चढ़ेगा। द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात बना है, लेकिन ज्यादा असर नहीं है। सोमवार को इसका असर बस्तर संभाग में पड़ेगा।
एक तरह से अप्रैल का पहला हफ्ता बादल व बारिश में गुजर रहा है। तापमान 40 डिग्री तक जरूर पहुंचा है, लेकिन मार्च के ट्रेंड को देखते हुए लग रहा था कि कहीं लू के थपेड़ों से लोग परेशान न हो। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बदले हुए मौसम में लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

बस्तर संभाग में चार दिन बारिश

बस्तर संभाग के जिलों में 7 से 10 अप्रैल तक हल्की बारिश, तेज आंधी (CG Weather Update) और बादलों की गरज के आसार हैं। 7 अप्रैल को बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, 8-9 अप्रैल को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में हीटवेव का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह काफी गर्म (CG Weather Update) रह सकता है, जिस दौरान हीटवेव की स्थिति बन सकती है। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है और कई इलाकों में पारा 43-44 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने पर हीटवेव का अलर्ट रहता है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: जांजगीर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में हाई स्कूल मैदान से निकाली स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल रैली
Next Article CG NEWS : ट्यूशन में अकेला बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों ने शिक्षक को जमकर पीटा 

Latest News

CG NEWS : घर में घुसकर पत्रकार और उनके पिता पर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
Grand News May 24, 2025
GRAND NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया छत्तीसगढ़ का दूरदर्शी विकास मॉडल, 2047 में 75 लाख करोड़ अर्थव्यवस्था का लक्ष्य 
छत्तीसगढ़ May 24, 2025
CG NEWS: गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेषज्ञ सेवाएं,मातृ मृत्यु दर में कमी के लिए 24 मई को विशेष अभियान
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 24, 2025
CG : अंतर्राज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 102 किलो गांजा जब्त...
CG : अंतर्राज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 102 किलो गांजा जब्त…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?