Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 7 April 2025 : शशि योग और धृति योग का शुभ प्रभाव, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 7 April 2025 : शशि योग और धृति योग का शुभ प्रभाव, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/07 at 8:43 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Horoscope Today 7 April 2025 : शशि योग और धृति योग का शुभ प्रभाव, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 7 April 2025 : शशि योग और धृति योग का शुभ प्रभाव, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 7 April 2025 : आज सोमवार है और चंद्रमा अपनी मूल त्रिकोण राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जिससे शशि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही पुष्य नक्षत्र और धृति योग का संयोग भी बन रहा है, जो दिन को और अधिक शुभ बना रहा है। ऐसे योगों के प्रभाव से मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानिए, मेष से मीन तक की सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और किन राशियों को मिलेगा शशि योग का विशेष लाभ।

- Advertisement -

​मेष राशि – मेष राशि के जातक आज धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ भाग लेंगे। इस वजह से अन्य कार्यों पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। इस वजह से आपको सीमित लाभ मिलेगा। आपका मन भी कार्यों में पूरी तरह नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातक सावधान रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को आज सेहत से जुड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी की वजह से कार्यों में मन कम लगेगा। उत्साह की कमी हो सकती है। आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि मेहनत करेंगे तो धन लाभ हो सकता है।

- Advertisement -

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत से न कतराएं। धन लाभ के आसार हैं। खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। हालांकि आज वाणी और व्यवहार में मधुरता रखनी होगी।

- Advertisement -

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को अपना आचरण अच्छा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता के चलते आपको फायदा मिलेगा, लेकिन व्यवहार में कमी हुई तो व्यावसायिक रिश्तों में खटास आ सकती है। मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक फल मिलने में कठिनाई आएगी।

​सिंह राशि – सिंह राशि के जातक आज अपनी बुद्धिमत्ता से लाभ कमाएंगे। आज आपकी विवेकशीलता की प्रशंसा होगा। हालांकि, आज बिना मांगे किसी को राय देने से बचें, लेकिन परिवार की भलाई के लिए उन्हें सही सलाह जरूर दें। थोड़ी मेहनत में आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में लेन-देन ध्यान से करें।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों को आज मानसिक रूप से उलझन या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में गलतफहमियों की वजह से विवाद हो सकता है। पड़ोसियों से भी संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें। आज धैर्य के साथ चलना होगा।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। हालांकि, आज आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। खासकर व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेशी सामानों से जुड़ा कारोबार करने वाले जातक थोड़ी सावधानी बरतें। शेयर बाजार आदि में निवेश करने वाले जातक सोच-समझकर निवेश करें।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को आज भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आज का दिन आर्थिक रूप से ठीकठाक रहेगा। लेकिन किसी के बहकावे या उकसावे में आकर गलत काम न करें। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज का दिन कमोबेश शांतिपूर्वक बीतेगा। सरकारी कामकाज में समय बर्बाद हो सकता है।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे, उनमें सफलता के आसार बढ़ जाएंगे। लेकिन आपके चंचल स्वभाव की वजह से लोग आपकी बातों को कम गंभीरता से लेंगे। इससे उन्हें ही नुकसान होगा।

मकर राशि – मकर राशि के जातक आज किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। यह मुलाकात आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाएगी। कामकाज में अनजान लोगों के जरिए मुनाफा होगा। कारोबार में विस्तार होगा। इससे आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लालच से बचें, वरना आप अनैतिक कार्यों की ओर बढ़ेंगे। शुरुआत में आपको लाभ होगा, लेकिन बाद परेशान होंगे।

कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी की मदद मिलेगी। इससे फायदा होगा। सहकर्मियों के साथ बनाकर चलें। कारोबार में किसी दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शाम तक आपको कोई न कोई समाधान मिल जाएगा।

मीन राशि – मकर राशि के जातकों को आज दिन की शुरुआत में कार्यों में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने प्रयास में कमी न करें, सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। कारोबार में आज बिक्री अच्छी होने के आसार हैं। आर्थिक लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने में कामयाब रहेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।

TAGGED: Horoscope Today 7 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR : क्रेडा अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय और विधायक अनुज शर्मा  RAIPUR : क्रेडा अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय और विधायक अनुज शर्मा 
Next Article CG NEWS : अज्ञात ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, हालत गंभीर, ट्रैक्टर चालक फरार CG NEWS : अज्ञात ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, हालत गंभीर, ट्रैक्टर चालक फरार

Latest News

CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Gariaband : राजिम विधानसभा की सहकारी समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धान खरीदी में सुखत को लेकर जताई आपत्ति, कहा– हमारी नहीं, सिस्टम की गलती है
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?