Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस भी आई चपेट में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस भी आई चपेट में

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/08 at 8:18 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस भी आई चपेट में
CG NEWS : कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस भी आई चपेट में
SHARE

जशपुर। CG NEWS : दुर्ग की मासूम बच्ची के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश रविवार को पत्थलगांव में फूट पड़ा। भारी भीड़ और उग्र नारों के साथ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार को घेरा। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आते-आते पुलिसकर्मी और कुछ कार्यकर्ता भी झुलसने से बचे।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं प्रदेश कांग्रेस महासचिव आरती सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपराध बेलगाम हैं और सरकार ‘सब चंगा सी’ के भ्रम में जी रही है।” उन्होंने कहा कि जिले के तुमला में सरपंच की हत्या और पत्थलगांव में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं दर्शाती हैं कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

- Advertisement -
Ad image

पवन अग्रवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “यह सुशासन नहीं, बल्कि कुशासन का महोत्सव चल रहा है।” वहीं कांग्रेस नेता कुलविंदर सिंह भाटिया ने तो मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग तक कर डाली।

प्रदर्शनकारियों ने पहले से तय इंदिरा चौक की बजाय हरियाणा पंचायती धर्मशाला की ओर रुख कर पुलिस को चकमा देते हुए पुतला दहन किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ की संख्या और गति के आगे चूक हो गई। आगजनी के दौरान मची अफरा-तफरी में एक पुलिसकर्मी और कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े आग की लपटों से छूते-छूते बचे।

हालात ऐसे हो गए जैसे पत्थलगांव की सड़कों पर कोई फिल्मी क्लाइमेक्स चल रहा हो—लेकिन इस बार असली था, रील नहीं। हालांकि झड़पों के बावजूद प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हुआ और कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।

जशपुर में कांग्रेस का ये विरोध प्रदर्शन एक बड़े राजनीतिक संदेश की तरह देखा जा रहा है—जिला भले मुख्यमंत्री का हो, लेकिन जनता अब चुप नहीं बैठने वाली।

 

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने पूरे कार्यक्रम की CG NEWS : भाजपा द्वारा स्थापना दिवस पर साप्ताहिक पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत लखनपुर मंडल में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन वरिष्ठ भाजपा और सुशासन नेताओं का सम्मान तिहार,
Next Article CG NEWS : भाजपा स्थापना दिवस पर लखनपुर मंडल में हुआ भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह CG NEWS : भाजपा स्थापना दिवस पर लखनपुर मंडल में हुआ भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

Latest News

Special Dharmik News: सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ धर्म July 14, 2025
CRICKET NEWS “कप्तान को संयम दिखाना चाहिए” — जोनाथन ट्रॉट ने लॉर्ड्स टेस्ट में शुभमन गिल के व्यवहार पर उठाए सवाल
Cricket Grand News July 14, 2025
CG NEWS: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 14, 2025
CG NEWS: गौ तस्करी पर केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार, टाटा एस वाहन व तीन नग मवेशी बरामद
Grand News July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?