Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today, 8 April 2025 : कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today, 8 April 2025 : कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/08 at 8:34 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Horoscope Today, 8 April 2025 : कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today, 8 April 2025 : कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today, 8 April 2025 : आज दिनांक 8 अप्रैल 2025, मंगलवार है। चंद्रमा आज अपनी स्वराशि कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं और आश्लेषा नक्षत्र में संचार करेंगे। आज चंद्रमा और बृहस्पति के मध्य केंद्र योग बन रहा है, जो विशेष रूप से शुभ संकेत देता है। साथ ही, चंद्रमा से अष्टम भाव में बुध और शुक्र की युति होने से चंद्राधि योग भी बन रहा है। यह योग कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायक रहेगा। धन लाभ, मानसिक संतुलन और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि जैसे सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

 

- Advertisement -
Ad image

मेष राशि – आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आप आज अपने घर परिवार के लिए कोई कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बढेगा। जमीन जायदाद से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी।

- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको आज अपने हर काम में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में आपका उत्साह चरम रह सकता है। आप अपने प्रेमी के लिए आज का कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल रहेगी और आपको आज कमाई के कुछ नए मौके मिलेंगे।

- Advertisement -

​मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उलझन भरा रहेगा। आपको आज अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। आपको आज कोई नई जानकारी मिल सकती है जिससे आप हैरान रह सकते हैं। कागजी काम के मामले में आपको बहुती ही सतर्क रहना होगा बिना पढे किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें।

​कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपकी कोई बड़ी चिंता परेशानी भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। धन वृद्धि के प्रयास सफल होंगे और आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आपको आज अधिकारी वर्ग से कोई नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है।

​सिंह राशि – सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। वाहन सुख भी आपको आज मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आप फायदा होगा।

​कन्या राशि – कन्या राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी क्षमता और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा भी आज बढेगा। लेकिन प्यार के मामले में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

​तुला राशि – तुला राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ सहयोग मिलेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आप आज अपनी लाइफ में कुछ नयापन लाने के लिए अपनी दिनचर्या और कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। होटल और रेस्तरां का काम करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। बिजनेस के मामले में आज का दिन लाभदायक रहेगा।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार को सितारे बताते हैं कि आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। व्यक्तिगत कार्यों की अपेक्षा सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप अपने व्यवहार और वाणी से वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बनाए रख पाएंगे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक डील मिल सकती है। बिजनेस में आपको लाभ का कोई बड़ा मौका मिल सकता है।

​धनु राशि – धनु राशि के जातक आज अपने व्यवहार और कार्यक्षमता से उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपके अधिकारी और सहकर्मी आप पर भरोसा करेंगे और आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। जो लोग जमीन या मकान में निवेश करना चाह रहे हैं उनकी चाहत पूरी होगी। आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन का लाभ हो सकता है।

​मकर राशि – मकर राशि के जातक आज जीवन को बहुत ही व्यावहारिकता के साथ संभालेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए अपनी खुशी और चाहतों के साथ भी समझौता कर सकते हैं।

​कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों को आज किस्मत का साथ मिलेगा और इनके हर प्रयास सफल होंगे। आपको आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आप वाक्पटुता और चतुराई से आज लाभ पा सकेंगे। लाभ लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म में रहेगी और इस पर आप चिंतन मनन भी कर सकते हैं।

​मीन राशि – आज मंगलवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। घर परिवार में आपसी सामंजस्य रहने से आपको खुशी होगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। कमाई बढाने के लिए आप कुछ अन्य स्रोतों पर भी आज विचार करेंगे। कुछ नया काम करने का विचार भी आपके मन में आएगा।

TAGGED: 8 April 2025, horoscope today
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : 6 साल की बच्ची के साथ रेप-हत्या: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन CG BREAKING : 6 साल की बच्ची के साथ रेप-हत्या: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
Next Article CG NEWS : अंधत्व निवारण कार्यक्रम में तेजी, कलेक्टर के निर्देश पर 20 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन CG NEWS : अंधत्व निवारण कार्यक्रम में तेजी, कलेक्टर के निर्देश पर 20 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन

Latest News

CG Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 11, 2025
11 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज ग्रहों की चाल बदलेगी आपकी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
11 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज ग्रहों की चाल बदलेगी आपकी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 11, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 10, 2025
CG NEWS: किसानों के साथ धोखा समिति का बीज निकाल रहा गुणवत्ताहीन…
Grand News छत्तीसगढ़ June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?