Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीतानदी के जंगल में शिकारी शिकंजे में! कोटरी का मांस, पेंगोलिन की शल्क और रहस्यमयी वन्यप्राणी की करतूत उजागर”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सीतानदी के जंगल में शिकारी शिकंजे में! कोटरी का मांस, पेंगोलिन की शल्क और रहस्यमयी वन्यप्राणी की करतूत उजागर”

Vijay Sinha
Last updated: 2025/04/08 at 1:02 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में सन्नाटा पसरा हुआ था, पर वन परिक्षेत्र तौरेंगा की टीम की नजरें चौकस थीं। एक गुप्त सूचना ने जैसे पूरे वन अमले में सनसनी फैला दी।

वन मंत्री केदार कश्यप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री सुधीर अग्रवाल एवं सहायक संचालक श्री जगदीश प्रसाद दरों, श्री गोपाल सिंह कश्यप के मार्गदर्शन में, तौरेंगा (बफर) की टीम ने दिनांक 03.04.2025 को एक खुफिया कार्रवाई को अंजाम दिया। गाजीमुड़ा के जंगल, कक्ष क्रमांक 1192 में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए टीम ने कोटरी के मांस, पेंगोलिन की शल्क और अज्ञात वन्यप्राणी के मांस समेत कई सबूत बरामद किए।

- Advertisement -
Ad image

सर्च वारंट के साथ की गई इस कार्रवाई में दो शिकारियों – रोशन लाल (50 वर्ष) और अर्जुन सिंह (49 वर्ष), निवासी ग्राम गरीबा को गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों के पास से शिकार में उपयोग किया गया जाल, फंदा, कुल्हाड़ी और कोटरी का मांस बरामद हुआ। रोशन लाल को क्राइम सीन पर ले जाकर रीक्रिएशन किया गया, जहां से उसने फंदा और कुल्हाड़ी की निशानदेही की।

- Advertisement -

वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धाराओं 9, 27(1), 29, 31, 39, 49, 50, 51, 52 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को दिनांक 05.04.2025 को न्यायालय में पेश किया गया।

- Advertisement -

इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में श्री केजूराम कोरचे, श्री गौरीशंकर भोई, श्री राकेश सिंह परिहार, श्रीमती रिंकी जोशी, श्री तुकेश्वर यदु, श्री उदेराम यादव समेत समर्पित वनकर्मियों और दैनिक वेतनभोगी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

शाकाहारी वन्यप्राणियों के शिकार से जंगलों में खलल – मांसाहारी अब आबादी की ओर कर रहे रुख!
जंगल की जैव विविधता पर मंडरा रहे खतरे का यह ताजा उदाहरण है। वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस तरह के अपराध सिर्फ वन्यजीवों के लिए नहीं, बल्कि मानव बस्तियों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान युवक की मौत के बाद राजनीति गरमाई, प्रशासन पर सबूत मिटाने का आरोप CG NEWS : हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान युवक की मौत के बाद राजनीति गरमाई, प्रशासन पर सबूत मिटाने का आरोप
Next Article GRAND NEWS : आरंग के आईडीबीआई बैंक का अपना नियम, केवाइसी प्रक्रिया 15 दिन की, दूसरे बैंक में लगते हैं 24 घंटे, ग्राहक परेशान

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?