रायपुर। CG NEWS : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा प्रदेश महामंत्रियों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के भावी कार्यक्रमों और रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा एवं रामजी भारती उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।