Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 9 April 2025 : बुध और सूर्य का मिलन, मेष, मिथुन, सिंह के लिए सुनहरा मौका, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 9 April 2025 : बुध और सूर्य का मिलन, मेष, मिथुन, सिंह के लिए सुनहरा मौका, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/09 at 8:50 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Horoscope Today 9 April 2025 : बुध और सूर्य का मिलन, मेष, मिथुन, सिंह के लिए सुनहरा मौका, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 9 April 2025 : बुध और सूर्य का मिलन, मेष, मिथुन, सिंह के लिए सुनहरा मौका, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 9 April 2025 : आज बुधवार के दिन चंद्रमा का गोचर पूरे दिन और रात सिंह राशि में हो रहा है। इस दौरान चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में संचार करेंगे। वहीं बुध आज मीन राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग विशेष रूप से मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की के संकेत लेकर आ सकता है।

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। नौकरीपेशा, व्यवसायी किसी नये संगठन या साझेदारी के काम में किस्मत आजमा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक तौर पर आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आपके सुख और आनंद बना रहेगा। और आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या अपना कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कारोबार में विस्तार की योजनाएं सफल होगी। आज आप सुखद और प्रेमपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे।

- Advertisement -

​मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा और आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। आपको अपनी सकारात्मक सोच का भी फायदा मिलेगा। जो लोग अपना कारोबार व्यापार कर रहे हैं उनको आज कारोबार में विस्तार का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामलों में सुख और आनंद बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

- Advertisement -

​कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर उलझन में रह सकता है। मित्रों और परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना होगा इनसे सहयोग मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा यहां आपको परेशानी हो सकती है।

​सिंह राशि – सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का संयोग बनेगा। भौतिक सुख सुविधाओं का भी आज आप आनंद ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों का भाग्य आज पूरा साथ देगा। आपकी किसी कठिन समस्या और परेशानी का समाधान होगा। पूर्व परिचितों और जान पहचान का भी आपको आज फायदा मिलेगा। कारोबार आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन सलाह है कि आप आज किसी से भी वाद विवाद में न उलझें।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपनी समझदारी और धैर्य से आज कठिन स्थिति से निकलने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव होगा लेकिन स्थिति को जीवनसाथी के साथ मिलकर संभाल लेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किस्मत का आपको आज पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक मामलों में आपको आज किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है इसलिए मित्रों के साथ बात व्यवहार संयमित रखें।

​धनु राशि – धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके कुछ गैर जरूरी खर्च होने से आपका मूड खराब हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको आज धन खर्च करना होगा। वैसे आज आपकी दोस्ती और परिचय का दायरा बढेगा।

​मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। वैसे आपको आज गुप्त शत्रुओं से सतर्क और सावधान रहना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग से आपको फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर उलझन और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सामाजिक तौर पर सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी आज बन सकते हैं। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा आपका आत्मविश्वास और प्रभाव भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

TAGGED: Horoscope Today 9 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की विशेष बैठक संपन्न, नई समिति का गठन CG NEWS : छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की विशेष बैठक संपन्न, नई समिति का गठन
Next Article CG NEWS : जनसंघ से लेकर भाजपा तक की संघर्ष यात्रा का परिणाम है आज की सफलता – मुख्यमंत्री साय CG NEWS : जनसंघ से लेकर भाजपा तक की संघर्ष यात्रा का परिणाम है आज की सफलता – मुख्यमंत्री साय

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?