Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 : मिथुन, तुला और कुंभ के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 : मिथुन, तुला और कुंभ के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का हाल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/10 at 8:49 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 : मिथुन, तुला और कुंभ के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 : मिथुन, तुला और कुंभ के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का हाल
SHARE

Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 : 10 अप्रैल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन खासतौर पर लाभदायक रहेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में संचार करेगा। इस गोचर के चलते चंद्रमा का सूर्य, बुध और शुक्र के साथ समसप्तक योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत है।
साथ ही, चंद्रमा आज गुरु की पंचम दृष्टि में भी रहेगा, जिससे एक और शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कुछ राशियों को भाग्य का विशेष साथ मिलेगा।

- Advertisement -

​मेष राशि – मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी वजह से आज यात्रा का संयोग बनेगा। आपके खर्च लेकिन आज बढेंगै। दिन आपका व्यस्त में बीतेगा लेकिन शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। लव लाइफ और फैमिली लाइफ में आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और कहीं से रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। गृहस्थ जीवन आज आपका रोमांटिक रहेगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि – मिथुन राशि में आज लाभ का संयोग बना है। आपको परिवार से आज पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और इनमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और कहीं से धन का लाभ भी मिल सकता है। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। गृहस्थ जीवन में आपके आज प्रेम और सद्भाव बना रहेगा।

- Advertisement -

​कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन साहसिक निर्णय से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपकी सारी समस्या दिन के दूसरे भाग में जाते-जाते दूर होती चली जाएगी। शाम का समय आपको मनोरंजक बीतेगा। बिजनेस में आपको अच्छी डील मिलेगी। लव लाइफ में प्रेमी के साथ उपहार का लेनदेन हो सकता है।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातक आज किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। आपकी चिंता और परेशानी भी आज बनी रहेगी। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो अनदेखी करने से बचें और चिकित्सक से सलाह जरूर लें, क्योंकि परेशानी बढ सकती है। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा और कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। लव लाइफ संतोषजनक रहेगा और प्रिय लोगों के साथ आपकी नजदीकियां दिखेंगी। दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का तनाव है तो वह दूर हो सकता है।

तुला राशि – तुला राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार में बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और आप परिवार के साथ कहीं यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में आपके आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लेकिन इससे आपके घर की किसी समस्या का समाधान भी निकलेगा और शाम तक आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपका कोई जरूरी घरेलू काम आज पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज किसी पारिवारिक समस्या पर चर्चा होगी और जीवनसाथी की सलाह सुझाव का फायदा भी मिलेगा।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपकी अपनी व्यवहारकुशलता और परिश्रम का लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र और सहकर्मी से आपकी मुलाकात हो सकती है। छोटे भाई बहनों से सहयोग और स्नेह मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। लव लाइफ में आप सुखद समय बिताएंगा और आपको प्रेमी से सहयोग समर्थन भी मिलेगा।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में सफलता प्रदान करने वाला है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको आज लाभ मिलेगा और कोई भूमि विवाद चल रहा है तो उसका समाधानी निकलेगा। आज आप दूसरों की मदद भी करेगे। आपकी व्यवहार कुशलता से आपका मान सम्मान बढेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायक और आनंदपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी और आपको कोई अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी। प्रोपर्टी से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आमदनी भी अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।

​मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। और आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आर्थिक मामलो में आज आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। लव लाइफ के मामले मे आज दिन अनुकूल रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : खून से लाल हुई सड़क, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत
Next Article CG NEWS : शासकीय जमीन पर खुलेआम कब्जा, तहसील कार्यालय के सामने ही हो रहा अवैध निर्माण CG NEWS : शासकीय जमीन पर खुलेआम कब्जा, तहसील कार्यालय के सामने ही हो रहा अवैध निर्माण

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?