Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर रचा नया कीर्तिमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsManendragarh - chirmiri - bharatpur

Chhattisgarh : खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर रचा नया कीर्तिमान

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/11 at 12:15 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Chhattisgarh : खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर रचा नया कीर्तिमान
Chhattisgarh : खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर रचा नया कीर्तिमान
SHARE

एमसीबी। Chhattisgarh : वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने अपने अथक परिश्रम और सजग निगरानी से राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिले के लिए 75 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने 78.92 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर 105 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।

यह सफलता विभाग की योजनाबद्ध कार्यशैली, सतत निगरानी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रतिफल है। खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित मुख्य खनिज कोयला सहित गौण खनिज-गिट्टी (साधारण पत्थर) रेत आदि की नियमित निगरानी की गई। साथ ही अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र भ्रमण को लगातार प्राथमिकता दी गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों से संबंधित 186 प्रकरणों को चिन्हित करते हुए विभाग ने कठोर कार्रवाई की और कुल 42.73 लाख रुपये की अर्थदंड/समझौता राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई।

- Advertisement -
Ad image

खनिज विभाग की इस शानदार सफलता में खनि अधिकारी दयानंद तिग्गा के नेतृत्व में खनि निरीक्षक आदित्य मानकर, खनिज सुपरवाइजर सुंदरलाल साहू, खनिज सिपाही उपेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, भूषण लाल चौहान, सहायक ग्रेड-02 दिनेश सिंह तथा अनुरेखक कविता सिंग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। खनिज विभाग की यह उपलब्धि जिले की आर्थिक प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

TAGGED: Chhattisgarh, खनिज विभाग, खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : नवा रायपुर में खुलेगा अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर, सेमीकंडक्टर EV उद्योग के लिए बनेगा सपोर्ट सिस्टम CG: नवा रायपुर में खुलेगा अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर, सेमीकंडक्टर EV उद्योग के लिए बनेगा सपोर्ट सिस्टम
Next Article CG NEWS : श्रमजीवी पत्रकार संघ का हुआ गठन, पत्रकारों के हित में लिया कार्य का संकल्प CG NEWS : श्रमजीवी पत्रकार संघ का हुआ गठन, पत्रकारों के हित में लिया कार्य का संकल्प

Latest News

Vidhansabha Monsoon Session : भूपेश सरकार में बोरे बासी में करोड़ों का भ्रष्टाचार! घोटाले की जांच करेगी विधायक कमेटी, श्रम मंत्री ने की घोषणा
Vidhansabha : भूपेश सरकार में बोरे बासी में करोड़ों का भ्रष्टाचार! घोटाले की जांच करेगी विधायक कमेटी, श्रम मंत्री ने की घोषणा
Breaking News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Breaking : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेसियों ने ED दफ्तर के बाहर किया उग्र प्रदर्शन
CG Breaking : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेसियों ने ED दफ्तर के बाहर किया उग्र प्रदर्शन
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG Breaking : चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड पर भेजा
CG Breaking : चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड पर भेजा
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG Breaking : गिरफ्तारी के बाद ED ने चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया पेश, रिमांड में लेने की तैयारी
CG Breaking : गिरफ्तारी के बाद ED ने चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया पेश, रिमांड में लेने की तैयारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?