Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Gold Price : ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी का वैश्विक बाजार पर असर, सोना पहुंचा नई ऊंचाई पर, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Gold Price : ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी का वैश्विक बाजार पर असर, सोना पहुंचा नई ऊंचाई पर, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/11 at 11:09 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
Gold Price : ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी का वैश्विक बाजार पर असर, सोना पहुंचा नई ऊंचाई पर, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट
Gold Price : ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी का वैश्विक बाजार पर असर, सोना पहुंचा नई ऊंचाई पर, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट
SHARE

नई दिल्ली। Gold Price : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। इस तनावपूर्ण माहौल के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

- Advertisement -

सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शुक्रवार को सोने का भाव 3% की तेज़ी के साथ 3,175.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो इस महीने की शुरुआत में बने पिछले रिकॉर्ड से भी ज्यादा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में सोने का वायदा भाव 3.2% बढ़कर 3,177.5 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। हालांकि, हाजिर चांदी की कीमत में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई और यह 30.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

- Advertisement -

यूबीएस ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट के कमोडिटीज और एशिया पैसिफिक करेंसी हेड डोमिनिक श्नाइडर ने कहा, “हम सोने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए हुए हैं, क्योंकि वर्तमान वैश्विक अनिश्चितता में यह एक सुरक्षित निवेश बना हुआ है।”

- Advertisement -

अमेरिकी शेयर बाजार में दिखी भारी गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। Dow Jones 1,014 अंकों (2.5%) की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि S&P 500 में 3.46% और Nasdaq में 4.31% की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के शुरुआती घंटों में यह गिरावट और भी अधिक थी – S&P 500 करीब 6% और Nasdaq लगभग 7% तक नीचे चले गए थे।

बुधवार को ट्रंप द्वारा कुछ देशों के लिए टैरिफ में 90 दिनों की राहत की घोषणा के बाद बाजार में अस्थाई तेजी आई थी, लेकिन चीन के प्रति अमेरिका की सख्त नीति के चलते बाजार में फिर से बेचैनी देखी गई।

एशियाई और भारतीय बाजारों पर असर

अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। अधिकांश एशियाई एक्सचेंज नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को महावीर जयंती की छुट्टी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार फिर से खुलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू बाजारों में सकारात्मक शुरुआत हो सकती है।

 

TAGGED: Gold Price, Gold sets new record, NEW DELHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR : कटे हुए पेड़ो के लिए अनोखी शोक सभा; पुष्प चढ़ाकर और मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि  RAIPUR : कटे हुए पेड़ों के लिए अनोखी शोक सभा; पुष्प चढ़ाकर और मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि 
Next Article CG Suicide News : दिल दहला देने वाली घटना; कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटकी मिली लाश  CG Suicide News : दिल दहला देने वाली घटना; बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटकी मिली लाश 

Latest News

CG BREAKING : खाई में गिरी माजदा वाहन, तीन लोगों की मौत, कई घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना May 30, 2025
CG CRIME: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ...CCTV में दिखा खुला दरवाजा
CG CRIME: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ…CCTV में दिखा खुला दरवाजा
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 30, 2025
CG : बेटियों ने बदली समाज की सोच, मां को दिया कंधा, निभाईं अंतिम रस्में
CG : बेटियों ने बदली समाज की सोच, मां को दिया कंधा, निभाईं अंतिम रस्में
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 30, 2025
CG : खेमानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वसीम बने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापारी संगठनों में जश्न, खेमानी बोले – “हर व्यापारी की आवाज़ बनूंगा, संवाद ही समाधान है”
CG : खेमानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वसीम बने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापारी संगठनों में जश्न, खेमानी बोले – “हर व्यापारी की आवाज़ बनूंगा, संवाद ही समाधान है”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?