Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 08 माह से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को मुंबई से पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : 08 माह से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को मुंबई से पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/12 at 10:12 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : 08 माह से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को मुंबई से पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
CG NEWS : 08 माह से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को मुंबई से पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जांजगीर-चांपा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पिछले 8 महीनों से फरार चल रहे आरोपी सतीष सोनवानी उर्फ आर्यन को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस की टीम द्वारा की गई।

मामला मूल रूप से 10 सितंबर 2024 का है, जब प्रार्थी सतेंद्र पटनवार, निवासी कोरिया (हाल मुकाम दिल्ली), ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भांजे अमन कौशिक ने आरोपी अनुराग राठौर एवं उसके अन्य साथियों को कुल ₹1.60 करोड़ उधार दिए थे। जब अमन ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे धोखा देकर पैसे नहीं लौटाए, और लगातार प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया। मानसिक रूप से परेशान होकर अमन ने विष सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image

इस घटना के आधार पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 741/24 धारा 420, 306, 34 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान आरोपियों अनुराग राठौर, अंशुल गुहा एवं ऋषि चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

- Advertisement -

इसी प्रकरण का एक और आरोपी, सतीष सोनवानी उर्फ आर्यन (उम्र 40 वर्ष), निवासी MP नगर निहारिका रामपुर, जिला कोरबा, जो घटना के बाद से फरार था, उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मुंबई में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना जांजगीर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मुंबई से हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांजगीर पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की जिले भर में सराहना हो रही है।

- Advertisement -
TAGGED: cg news, जांजगीर-चांपा।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर शराब दुकानें बंद करने की मांग, आयोजन समिति ने सौंपा ज्ञापन CG NEWS : बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर शराब दुकानें बंद करने की मांग, आयोजन समिति ने सौंपा ज्ञापन
Next Article CG NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देकर आरोपी ने की दरिंदगी CG NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देकर आरोपी ने की दरिंदगी

Latest News

CG NEWS: सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध — ब्लैकमेल कर लूटे 29 लाख!
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 20, 2025
CG NEWS: गोली कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अबतक सात लोगों पर हुई कार्रवाई
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही: बिना परीक्षा दिए पास हुए छात्र, स्कूलों ने बांटे सर्टिफिकेट! विधायक ने उठाई जांच की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई, कहा – स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं
छत्तीसगढ़ June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?