Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : चचेरी बहन ने नाबालिग को बनवाया दुष्कर्म का शिकार, मुख्य आरोपी के साथ दोनों गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : चचेरी बहन ने नाबालिग को बनवाया दुष्कर्म का शिकार, मुख्य आरोपी के साथ दोनों गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/13 at 2:03 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

अंबिकापुर। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लखनपुर थाना क्षेत्र में एक चचेरी बहन ने अपनी नाबालिग बहन को जानबूझकर दुष्कर्म का शिकार बनवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चचेरी बहन और मुख्य आरोपी राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अपनी 26 वर्षीय चचेरी बहन के साथ लखनपुर में किराए के मकान में रहती थी। 9 अप्रैल 2025 को चचेरी बहन ने पीड़िता को बताया कि उसका परिचित राधेश्याम गुप्ता (35 वर्ष) उससे मिलना चाहता है। बहन की बातों में आकर नाबालिग राधेश्याम से मिलने गई। आरोपी ने उसे बाइक पर बिठाकर एक सुनसान नवनिर्मित भवन में ले गया, जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद राधेश्याम पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया।

- Advertisement -

घटना से आहत पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चचेरी बहन ने ही नाबालिग को जानबूझकर राधेश्याम के पास भेजा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चचेरी बहन और राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पीड़िता पहले से दो महीने की गर्भवती थी। उसने बताया कि गांव का ही एक अन्य युवक शादी का झांसा देकर लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी फरार है।

लखनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है, और समाज में रिश्तों की पवित्रता पर सवाल उठ रहे हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 256 किलो गांजा और फार्च्यूनर कार बरामद, आरोपी फरार CG NEWS : केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 256 किलो गांजा और फार्च्यूनर कार बरामद, आरोपी फरार
Next Article CG टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले: बैसाखी हमारी विरासत का प्रतीक

Latest News

CG VIDEO : एक मुर्गी को मारने के बाद दूसरी को निशाना बना रहे कोबरा का रेस्क्यू, देखें वीडियो 
कोरबा छत्तीसगढ़ July 2, 2025
CG CRIME : ढाबे में विवाद के बाद चाकू गोदकर युवक की हत्या, 2 आरोपी और 4 नाबालिग गिरफ्तार 
CG CRIME : ढाबे में विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, 2 आरोपी और 4 नाबालिग गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 2, 2025
RAIPUR NEWS : डॉक्टर्स डे पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने डॉक्टरों का किया सम्मान
Grand News July 2, 2025
RAIPUR : प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब, कहा- लोकतंत्र के संरक्षण के लिए युवाओं की जागरूकता प्रेरणादायी
RAIPUR : प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब, कहा- लोकतंत्र के संरक्षण के लिए युवाओं की जागरूकता प्रेरणादायी
रायपुर July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?