Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Today’s Horoscope – Sunday, 13 April 2025 : वृषभ, सिंह और तुला राशि के लिए आज का दिन रहेगा बेहद लाभकारी, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Today’s Horoscope – Sunday, 13 April 2025 : वृषभ, सिंह और तुला राशि के लिए आज का दिन रहेगा बेहद लाभकारी, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/13 at 8:41 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Today's Horoscope - Sunday, 13 April 2025 : वृषभ, सिंह और तुला राशि के लिए आज का दिन रहेगा बेहद लाभकारी, देखिये आज का राशिफल
Today's Horoscope - Sunday, 13 April 2025 : वृषभ, सिंह और तुला राशि के लिए आज का दिन रहेगा बेहद लाभकारी, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Today’s Horoscope – Sunday, 13 April 2025 : आज रविवार है और चंद्रमा तुला राशि में चित्रा नक्षत्र से गोचर कर रहा है। इस विशेष संयोग में चंद्रमा से छठे भाव में दो शुभ ग्रह विराजमान होकर वसुमती योग का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही मंगल की चंद्रमा पर दृष्टि पड़ने से धन-लक्ष्मी योग भी बन रहा है। इस शुभ ग्रहयोग के प्रभाव से वृषभ, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। धन, मान-सम्मान और सफलता के योग बनते नज़र आ रहे हैं।

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ पेंडिंग काम को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपके द्वारा पहले किए गए कार्यों का आपको अच्छा प्रतिफल मिलेगा। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आप आज घर की जरूरतों पर भी धन खर्च करेंगेो।

- Advertisement -
Ad image

​वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोगों के लि्ए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपके मन में अच्छी भावनाएं रहेंगी और आप काफी हल्का महसूस करेंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांटिक माहौल रहेगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि – आज का दिन मिथुन राशि के जतकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कई तरह के घरेलू और अन्य कार्यों को भी निपटाना होगा। किसी बात से मानसिक तनाव रहेगा और स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।

- Advertisement -

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारी जातकों की कमाई अच्छी होगी। लव लाइफ के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज सगे संबंधियों और मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई काम जो आपका काफी समय से अधूरा है पूरा हो सकता है।

​सिंह राशि – सिंह राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन आनंददायक रहेगा। आपकी कोई उलझन सुलझ जाएगी। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी, कार्यों में सफलता पाएंगे और परिवार की उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आपको समाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा और मान सम्मान पाएंगे।

कन्या राशि – आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आप आज शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का आपको मौका मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी विशेषज्ञ की सलाह बहुत काम आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को मानसिक भटकाव से बचना होगा।

​तुला राशि – आज रविवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा है। आप आज अपने किसी शौक को पूरा करने में धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपके आज आपसी तालमेल बना रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की ओर से आप खुशी पाएंगे।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष आज आपका संतुलित रहेगा। आप खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। कामकाज में आपके प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की ओर से आपको आज प्रसन्नत मिलेगी। लव लाइफ में आपको आज प्रिय से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको आज प्रोपर्टी के काम में कोई अच्छी डील मिलेगी। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

​मकर राशि – आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। काम के सिलसिले में आपको आज कामयाबी मिलेगी। आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – शनि की राशि कुंभ वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। परिवार में आज खुशी का माहोल रहेगा। किसी सगे संबंधी के आगमन का भी संयोग बनेगा। आज आपको संतान के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेमी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

​मीन राशि – आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी और कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ आप आज कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको आज भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।

TAGGED: 13 April 2025, Today's Horoscope - Sunday
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Next Article CG NEWS : हनुमान जयंती पर विधायक अनुज शर्मा ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद CG NEWS : हनुमान जयंती पर विधायक अनुज शर्मा ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?