Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : गड्ढे में गिरे चार बच्चे, एक की दर्दनाक मौत – नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ भारी प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : गड्ढे में गिरे चार बच्चे, एक की दर्दनाक मौत – नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ भारी प्रदर्शन

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/14 at 1:45 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : गड्ढे में गिरे चार बच्चे, एक की दर्दनाक मौत – नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ भारी प्रदर्शन
CG NEWS : गड्ढे में गिरे चार बच्चे, एक की दर्दनाक मौत – नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ भारी प्रदर्शन
SHARE

रायपुर। CG NEWS : शहर में नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। रायपुर नगर निगम द्वारा विभिन्न इलाकों में अधूरे कार्यों के चलते खोदे गए गड्ढों में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामनगर स्थित गुलमोहर पार्क गेट के सामने चार मासूम बच्चे गड्ढे में गिर गए, जिनमें से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए नागरिकों ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले गड्ढे छोड़ देना एक गंभीर लापरवाही है, जिसकी कीमत मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

- Advertisement -
Ad image

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक **विकास उपाध्याय** भी शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन और निगम को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की और निगम अधिकारियों पर गैरजिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया।

इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि गड्ढों को तुरंत भरा जाए और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या हमारे शहर की सुरक्षा व्यवस्था बच्चों के लिए भी सुरक्षित नहीं रही? अब देखना होगा कि प्रशासन इस दर्दनाक घटना के बाद क्या ठोस कदम उठाता है।

 

TAGGED: cg news, MUNICIPAL CORPORATION, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अंबेडकर जयंती की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, पंडाल को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मचा हड़कंप! CG NEWS : अंबेडकर जयंती की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, पंडाल को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मचा हड़कंप!
Next Article गरियाबंद में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भव्य आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा– बाबा साहेब की राह ही भविष्य का मार्ग, अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Latest News

CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CRIME NEWS: इंटरनेशनल रैंकिंग वाली बेटी को पिता ने उतारा मौत के घाट, गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात
Grand News क्राइम July 11, 2025
World Population Day 2025: भारत बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, सामने हैं कई गंभीर चुनौतियां
Grand News देश July 11, 2025
CG NEWS: सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, त्रिवेणी संगम में गूंजा “हर हर महादेव”
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म राजिम July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?