Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : रायपुर में पुलिस बल की भारी कमी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : रायपुर में पुलिस बल की भारी कमी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/14 at 9:50 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : रायपुर में पुलिस बल की भारी कमी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
CG NEWS : रायपुर में पुलिस बल की भारी कमी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
SHARE

रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर की बढ़ती जनसंख्या, अपराध और यातायात की समस्याओं को देखते हुए रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग की है। उन्होंने राजधानी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल स्वीकृत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि रायपुर की जनसंख्या 16 लाख से अधिक हो चुकी है और निरंतर शहरी विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही अपराध के नए तरीके सामने आ रहे हैं और साइबर क्राइम में भी तेजी से वृद्धि हुई है। वर्तमान में रायपुर जिले में पुलिस विभाग के कुल 3805 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 796 पद रिक्त हैं। खासकर आरक्षक स्तर पर 2738 पदों में से 731 पद खाली हैं, जिससे जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल अपर्याप्त साबित हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2023 तक रायपुर जिले की कुल जनसंख्या लगभग 30 लाख हो चुकी है और पंजीकृत वाहनों की संख्या 18 लाख के करीब पहुंच गई है। यातायात प्रबंधन के लिए बी.पी.आर.एंड डी. मानकों के अनुसार 2388 पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल 416 कर्मी ही कार्यरत हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

सांसद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही उन्होंने यातायात शाखा में 1972 नए पद स्वीकृत करने की भी मांग की है।

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले भी उन्होंने इस विषय पर ध्यान आकृष्ट कराया था और अब आवश्यक है कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए।

इस मांग को लेकर राजधानी के नागरिकों में भी उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में पुलिस बल की संख्या बढ़ने से अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दोनों में सुधार होगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

TAGGED: cg news, MP Brijmohan Agarwal, Police Force, Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : पटेल मरार समाज द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन, विधायक इंद्र कुमार साहू ने की शिरकत CG NEWS : पटेल मरार समाज द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन, विधायक इंद्र कुमार साहू ने की शिरकत
Next Article CG NEWS : महिला की सनसनीखेज हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट CG NEWS : महिला की सनसनीखेज हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

Latest News

CG NEWS : कुत्ते को बचाने के चक्कर में 17 साल के लड़के की मौत, तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी 
छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना July 16, 2025
 CG NEWS : युवती पर उछलकर गिरा सांप, कुछ देर के लिए हुई अचेत, सब्जी जलकर खाक
Grand News July 16, 2025
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?