Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : खेत में दिखा धमना सांप का जोड़ा, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : खेत में दिखा धमना सांप का जोड़ा, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/14 at 2:39 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : खेत में दिखा धमना सांप का जोड़ा, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत
CG NEWS : खेत में दिखा धमना सांप का जोड़ा, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत
SHARE

रायगढ़। CG NEWS : रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दुर्लभ प्राकृतिक दृश्य ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आशियाना इंडेन गैस एजेंसी के सामने स्थित खेत में धमना सांप का एक जोड़ा मिलन करते हुए देखा गया। इस दृश्य का वीडियो भी सामने आया है, जो देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में वायरल हो गया।

जैसे ही सांप के जोड़े को खेत में देखा गया, आसपास के गांवों में यह खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। ग्रामीणों का मानना है कि सांप के इस तरह मिलन को शुभ संकेत माना जाता है और यह किसी अच्छे भविष्य की ओर इशारा करता है।

- Advertisement -
Ad image

शुरुआत में लोगों को लगा कि यह नाग-नागिन का जोड़ा है, लेकिन बाद में विशेषज्ञों द्वारा पुष्टि की गई कि ये धमना प्रजाति के सांप हैं। सर्परक्षक समिति के संरक्षक और सांप विशेषज्ञ विनितेश तिवारी ने जानकारी दी कि यह धमना सांप हैं, जो बिना विषैले होते हैं और किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी माने जाते हैं क्योंकि ये खेतों में चूहों का शिकार करते हैं।

- Advertisement -

विनितेश तिवारी ने बताया कि इन सांपों का मिलन का समय चल रहा है और आमतौर पर दो सप्ताह के भीतर मादा अंडे देती है। जुलाई महीने में जब आकाश में गड़गड़ाहट होती है, तब अंडों से छोटे-छोटे सपोले निकलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि धमना सांप अक्सर चूहों की तलाश में खेतों से घरों तक भी पहुंच जाते हैं, लेकिन ये पूरी तरह से विषहीन होते हैं और मानव के लिए खतरा नहीं होते।

- Advertisement -

इस दुर्लभ दृश्य को देखकर कई ग्रामीणों ने इसे प्रकृति का प्रेम प्रतीक कहा, वहीं कुछ लोगों ने इसे किसी शुभ घटना का संकेत मानते हुए पूजा-पाठ करने की बात भी कही। क्षेत्र में अब भी इस दृश्य की चर्चा बनी हुई है और लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं।

TAGGED: cg news, रायगढ़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : फर्जी पुलिस बनकर युवती से मांगे 30 हजार रुपए, शिकायत पर मामला दर्ज
Next Article CG NEWS : नहाने के दौरान नहर में बहे मंत्रालय में कार्यरत दो कर्मचारी, खोजबीन जारी 

Latest News

Private Viral Video : फाइव स्टार होटल में कपल के प्राइवेट मूवमेंट का वीडियो वायरल! सड़कों पर बना ‘ओपन सिनेमाघर’, मचा बवाल
Private Viral Video : होटल में कपल के प्राइवेट मूवमेंट का वीडियो वायरल! सड़कों पर बना ‘ओपन सिनेमाघर’, मचा बवाल
VIRAL VIDEO June 21, 2025
International Yoga Day : योग दिवस पर CM साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया योगाभ्यास
International Yoga Day : योग दिवस पर CM साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया योगाभ्यास
छत्तीसगढ़ June 21, 2025
CG NEWS: 11 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद कमलेश जांगड़े किया योगाअभ्यास,,,
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 21, 2025
CG NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्राचीन भीमा तालाब में हुआ योगाभ्यास, सांसद कमलेश जांगड़े बोले – प्रतिदिन करें योग, रहें निरोग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?