Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नहाने के दौरान नहर में बहे मंत्रालय में कार्यरत दो कर्मचारी, खोजबीन जारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्गदुर्घटना

CG NEWS : नहाने के दौरान नहर में बहे मंत्रालय में कार्यरत दो कर्मचारी, खोजबीन जारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/14 at 2:45 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG NEWS : जिले में बीते 6 दिनों के भीतर नहर में डूबने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। अब तक नहर में डूबकर पांच लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला दुर्ग जिले के सेलूद क्षेत्र के पास स्थित तांडूला नहर का है, जहां दो युवक डूब गए हैं। दोनों युवकों की पहचान नंदकिशोर और प्रहलाद यादव के रूप में हुई है। दोनों युवक मंत्रालय में कार्यरत कर्मचारी बताए जा रहे हैं।वहीं एसडीआरएफ की टीम दोनों युवकों को खोजने में लगी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

आपको बता दे की नंदकिशोर और प्रहलाद यादव धमतरी में स्थित एक देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तांडूला नहर के पास गाड़ी रोककर कुछ समय विश्राम करने का निर्णय लिया। तभी नंदकिशोर नहर में नहाने के लिए उतरा और पैर फिसलने के कारण तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने के लिए प्रहलाद भी नहर में कूद पड़ा, लेकिन वह भी बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और खोजबीन शुरू की गई। बीते रात तक एसडीआरएफ की टीम ने डूबे युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आज सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस, गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ़ भी मौजूद हैं। परिजनों ने बताया कि प्रहलाद और नंदकिशोर धमतरी माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में तांदुला नहर के पास उन्होंने विश्राम किया। इस दौरान एक युवक नहाने के लिए नहर में उतरा, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह बहने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी नहर में कूद पड़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और प्रशासन मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों की खोजबीन जारी है। बताया गया है कि प्रहलाद और नंदकिशोर दोनों मंत्रालय में कार्यरत हैं।

- Advertisement -

 

एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही दो युवकों के डूबने की सूचना मिली, तुरंत टीम को रवाना किया गया। बीते 22 घंटे से लगातार खोजबीन जारी है। उन्होंने कहा कि नहर की गहराई लगभग 15 फीट है और तेज बहाव होने के कारण खोज में मुश्किलें आ रही हैं। फिर भी पूरी टीम लगी हुई है और जल्द ही दोनों युवकों को खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

पाटन के एसडीओपी अनूप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एसडीआरएफ को सूचित किया गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

 

इस दुखद घटना ने जिले में नहर में डूबने की बढ़ती घटनाओं की ओर एक बार फिर ध्यान खींचा है। प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। नहरों के आसपास चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और निगरानी व्यवस्था मजबूत करना समय की मांग है।फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है और परिजनों की आंखें बेसब्री से किसी चमत्कार की उम्मीद में लगी हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : खेत में दिखा धमना सांप का जोड़ा, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत CG NEWS : खेत में दिखा धमना सांप का जोड़ा, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत
Next Article CG NEWS : तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत, दूसरे की हालत गंभीर 

Latest News

CG NEWS: सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: थाना प्रभारी पर 25 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़िता के पति और बहन को ढूंढने के लिए मांगे थे पैसे
Grand News अंबिकापुर छत्तीसगढ़ सरगुजा May 31, 2025
New Rules 1 June 2025 : UPI-गैस सिलेंडर और आधार, 1 जून से होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर
देश May 31, 2025
 Bye Election : लुधियाना पश्चिम सीट उपचुनाव के लिए 19 जून को होगा मतदान, बीजेपी ने उम्मीदवार का किया ऐलान  
Grand News देश May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?