डेस्क। एल्युमीनियम स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) का चेन ऑफ कस्टडी (सीओसी) प्रमाणन यह सुनिश्चित करता है कि एल्युमीनियम उत्पादन का हर चरण उच्चतम ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिकता, गवर्नेंस) मानकों का पालन करे।
भारत के सबसे बड़े एल्युमीनियम उत्पादक, वेदांता एल्युमीनियम ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े एक्सट्रूडर और एल्युमीनियम उत्पादों के वितरक, कैप्रल एल्युमीनियम को अपना पहला एल्युमीनियम स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) चेन ऑफ कस्टडी (सीओसी)-प्रमाणित एल्युमीनियम शिपमेंट देकर एक वैश्विक उपलब्धि हासिल की है। यह आपूर्ति एक ऐतिहासिक घटना है और यह दायित्वपूर्ण उत्पादन के लिए वेदांता की प्रतिबद्धता को पुख्ता करती है। वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबल एल्युमीनियम वैल्यू चेन को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
वेदांता एल्युमीनियम ने अपनी सस्टेनेबल पहलों को एएसआई के कठोर मानकों के अनुरूप करने के लिए दो साल की सक्रिय भागीदारी के बाद 2024 के अंत में एएसआई सीओसी प्रमाणन प्राप्त किया था। एएसआई सीओसी प्रमाणन यह सुनिश्चित करता है कि एल्युमीनियम उत्पादन के काम में कच्चे माल की जिम्मेदार सोर्सिंग से लेकर नैतिक एवं ऊर्जा-कुशल मैन्युफैक्चरिंग तक हर चरण में उच्चतम ईएसजी यानी पर्यावरण, सामाजिक व गवर्नेंस मानकों का पालन किया जाए। चूँकि, दुनिया भर में सस्टेनेबल सामग्रियों की माँग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में वेदांता एल्युमीनियम की एएसआई-प्रमाणित धातु, उद्योगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकल्प निर्मित करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार है।
इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए, वेदांता एल्युमीनियम के मुख्य विपणन अधिकारी, आलोक रंजन ने कहा, ’’स्थायित्व वेदांता एल्युमीनियम के व्यावसायिक दर्शन के केंद्र में है, और एएसआई सीओसी प्रमाणन प्राप्त करना दायित्वपूर्ण एल्युमीनियम उत्पादन की दिशा में हमारी यात्रा में एक निर्णायक क्षण का प्रतिनिधित्व करता है। कैप्रल एल्युमीनियम को एएसआई-प्रमाणित सामग्री की आपूर्ति करने पर हमें गर्व है, जो एक हरित, अधिक पारदर्शी एल्युमीनियम उद्योग के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को पुख्ता करता है। यह उपलब्धि वैश्विक बाजारों की उभरती ईएसजी प्राथमिकताओं को पूरा करने की हमारी क्षमता को उजागर करती है और वेदांता एल्युमीनियम को दायित्व के साथ उत्पादित एल्युमीनियम के पसंदीदा आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित करती है।’’
कैप्रल एल्युमीनियम में औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला के महाप्रबंधक, ल्यूक हॉकिन्स ने कहा, ’’वेदांता एल्युमीनियम ने एएसआई सीओसी प्रमाणन प्राप्त करके सस्टेनेबिलिटी के लिए अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। यह साझेदारी हमें दायित्वपूर्ण ढंग से सोर्स किए गए एल्युमीनियम की आपूर्ति को मजबूत करने में सक्षम बनाती है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अधिक सस्टेनेबल सामग्री विकल्प बनाने में सहायता मिलेगी। चूँकि, कम कार्बन वाले एल्युमीनियम की माँग लगातार बढ़ रही है, इसलिए वेदांता के साथ हमारे जैसे सहयोग जिम्मेदार एल्युमीनियम सोर्सिंग के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।’’
वेदांता एल्युमीनियम का प्रमाणन डीकार्बनाइजेशन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग के प्रति इसकी व्यापक प्रतिबद्धता के अनुरूप है। कंपनी ने दुनिया के सबसे कम कार्बन वाले प्राइमरी एल्युमीनियम ब्रांड्स में से एक रेस्टोरा और लगभग शून्य कार्बन वाले एल्युमीनियम उत्पाद रेस्टोरा अल्ट्रा में भी अग्रणी भूमिका निभाई है, जो अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने का प्रयास करने वाले उद्योगों के लिए अभिनव समाधान प्रदान करता है।
वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता लिमिटेड का एक व्यवसाय है, जो भारत का सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 में भारत के आधे से अधिक एल्युमीनियम यानी 24.2 लाख टन का उत्पादन किया है। यह वैल्यू-ऐडेड एल्युमीनियम उत्पादों में अग्रणी है, जिनका कोर इंडस्ट्रीज़ में बेहद महत्वपूर्ण इस्तेमाल होता है। वैश्विक एल्युमीनियम उद्योग में एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 विश्व रैंकिंग में वेदांता एल्युमीनियम दूसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि सतत विकास अभ्यास हेतु कंपनी की प्रतिबद्धता की परिचायक है। भारत में अपने विश्व स्तरीय एल्युमीनियम स्मेल्टर, एल्युमीना रिफाइनरी और बिजली संयंत्रों के साथ कंपनी, धरती के हरेभरे कल के लिए ’भविष्य की धातु’ के रूप में एल्युमीनियम की उभरती एप्लीकेशंस को बढ़ावा देने के अपने मिशन पर निरंतर आगे बढ़ रही है।