Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : सीएम विष्णु देव साय ने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का किया शुभारंभ, बस्तर अंचल के सिंचाई के कार्यों में आएगी तेजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG News : सीएम विष्णु देव साय ने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का किया शुभारंभ, बस्तर अंचल के सिंचाई के कार्यों में आएगी तेजी

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/15 at 6:23 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया। इस कार्यालय के प्रारंभ होने से बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के विभागीय कामकाज में काफी सुविधा होगी। जल संसाधन से संबंधित निर्माण कार्यों के सर्वेक्षण, डीपीआर निर्माण और तकनीकी स्वीकृति में तेजी आएगी। पहले इन कार्यों की स्वीकृति के लिए रायपुर जाना पड़ता था। अब ये काम संभागीय मुख्यालय बस्तर में ही हो सकेंगे।

 

- Advertisement -
Ad image

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के विशेष पहल से शुरू हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नवीन कार्यालय में विभिन्न स्तरों पर अधिकारी और कर्मचारी की नियुक्ति के लिए भी बजट में स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में यह कार्यालय जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय इंद्रावती परियोजना मंडल भवन के ऊपरी तल में संचालित हो रहा है।

 

मुख्य अभियंता जल संसाधन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, नगर निगम महापौर संजय पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वेदमती कश्यप, वित्त आयोग के अध्यक्ष निवास राव मद्दी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के. एस. भंडारी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

TAGGED: cg news, बस्तर, सीएम विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : 52 लाख के 115 नग चांदी की सिल्ली का परिवहन करते दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार  
Next Article CG Suspended : पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन के बीच भारी चूक! पेशी से भागे दो आरोपी, दो आरक्षक निलंबित

Latest News

बिग ब्रेकिंग | कांच टूटता… रात के सन्नाटे में गूंजे पत्थरों की मार: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे जनसेवक!
Grand News July 12, 2025
CG NEWS: कोरिया जिला: प्रधानमंत्री आवास योजना में रच रहा है सफलता की नई इबारत!
Grand News कोरिया छत्तीसगढ़ July 12, 2025
CG NEWS: “हटा दिए गए, पर सुने नहीं गए!” — फुटपाथ से उजड़े विक्रेताओं की गुहार, बोले: बस एक स्थायी जगह दे दो सरकार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 12, 2025
Business Idea : यें है सबसे ज्यादा प्रॉफ‍िट देने वाले 10 ब‍िजनेस, कम लागत में होगा जबरदस्त मुनाफा 
छत्तीसगढ़ July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?