Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मां राजराजेश्वरी मंदिर भूमिपूजन : 18 अप्रैल को आएंगे स्वामी वसंत गिरी, 23 को अनिरूद्धाचार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : मां राजराजेश्वरी मंदिर भूमिपूजन : 18 अप्रैल को आएंगे स्वामी वसंत गिरी, 23 को अनिरूद्धाचार्य

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/15 at 7:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से महज 26 किमी पहले मुंगेली जिले में स्थित खम्हारडीह में मनियारी नदी के तट पर स्थापित छत्तीसगढ़ की प्रथम वेद पाठशाला श्रीचक्र महामेरू पीठम् अपने आप में दिव्य और अलौकिक है। यह एक ऐसा परमधाम है, ऐसी तपोभूमि है, जहां श्रीचक्र महामेरु पीठाधीश्वर श्री श्री सच्चिदानदं तीर्थ महास्वामी के तपोबल से राजराजेश्वरी मैया विराजमान होने वाली हैं। श्रीचक्र महामेरू पीठम् पीठाधीश्वर महास्वामी के प्रमुख कार्यकर्ता पं. डॉ कौशल किशोर दुबे ने बताया कि आश्रम परिसर में दिव्य 51 फीट ऊँचा दक्षिण भारत की कलाकृति से निर्माणाधीन देवी श्री राजराजेश्वरी मंदिर का भूमिपूजन समारोह 23 अप्रैल को होने जा रहा है। इस समारोह के उपलक्ष्य में कृष्णागिरी पीठाधीश्वर जगदगुरु श्री वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज का आगमन 18 अप्रैल को होने जा रहा है।

- Advertisement -

पं. कौशल किशोर दुबे ने श्रीचक्र महामेरु पीठाधीश्वर श्री श्री सच्चिदानदं तीर्थ महास्वामी के निर्देश पर आगे बताया कि इस राजराजेश्वरी मैया के मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन समारोह 23 अप्रैल को प्रसिद्ध कथावाचक पं. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज की उपस्थिति सनातन समाज के लिए दिव्य अनुभूति कराएगी। उन्होंने सनातन समाज से अपील की है कि इस अनुष्ठान में सभी उन्मुक्त भाव से तन, मन, धन से सहयोग कर माँ राजराजेश्वरी की कृपा प्राप्त करें एवं अपना जीवन कृतार्थ करें।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि मनियारी नदी के तट पर स्थापित श्रीचक्र महामेरू पीठम् में देशभर से आए बटूकों को वेद, शास्त्र सहित सनातन शिक्षा देने का अभुतपूर्व कार्य किया जा रहा है। इस आश्रम में श्रीचक्र महामेरु पीठाधीश्वर श्री श्री सच्चिदानदं तीर्थ महास्वामी के सानिध्य में हर साल दर्जनों सनातनी बच्चों का भविष्य निखर रहा है। वहीं इस परमधाम में पहुंचकर सैकड़ों लोग गुरूदीक्षा संस्कार का सौभाग्य भी प्राप्त कर रहे हैं।

राजराजेश्वरी मैया के मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन के इस भव्य कार्यक्रम में संत समागम भी होने जा रहा है, जिसमें स्वामी विशोकानंद भारती निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी श्री चक्रपा​णी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू महासभा, स्वामी विश्वानंद तीर्थ, खम्हारडीह, स्वामी उमेश आनंद गिरी, श्री महंत जूना अखाड़ा छत्तीसगढ़, स्वामी कृष्णानंद, कोलकाता, स्वामी रामानंद, कोलकाता, महंत तारकेश्वरपुरी, गिरिजावन रतनपुर, रामरूपदास त्यागी, मदकुद्वीप, स्वामी राजेश्वरानंद, प्रदेशाध्यक्ष संत महासभा, साध्वी सुमिरन माई, भैरवी साधक, राजनांदगांव की गरिमामयी उपस्थिति नजर आएगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2025, PBKS vs KKR Live : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी पंजाब किंग्स, कोलकाता की प्लेइंग 11 में बदलाव
Next Article Weather Update : 10 राज्यों भारी बारिश की चेतावनी, सूची जारी

Latest News

 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
Breaking News Cricket खेल May 9, 2025
सूखे कुएं में गिरा कोटरी, वन विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से सकुशल बचाया गया
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG 10th Board Result 2025 : माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का मिला आशीर्वाद; मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को 10वीं बोर्ड में मिला चौथा स्थान!
CG 10th Board Result 2025 : माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का मिला आशीर्वाद; मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को 10वीं बोर्ड में मिला चौथा स्थान!
छत्तीसगढ़ सक्ती May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?