Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर समीक्षा बैठक, 3 माह में 90 मौतें, एक सप्ताह में 9 लोगों की गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

CG News : रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर समीक्षा बैठक, 3 माह में 90 मौतें, एक सप्ताह में 9 लोगों की गई जान

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/15 at 9:25 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
SHARE

CG News : रायगढ़ जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बीते एक सप्ताह में जिले में सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसे यातायात पुलिस गंभीरता से ले रहा है। सड़क दुघर्टना में कमी लाने के लिए यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

- Advertisement -
Ad image

समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से यह पाया गया कि अधिकतर मामलों में दोपहिया वाहन चालक नशे की हालत में थे और उन्होंने स्वयं की लापरवाही से मौत को गले लगाया। एक हादसे में एक व्यक्ति ट्रेलर की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठा।बैठक में यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने बीट प्रभारियों से दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत जानकारी ली और उनसे सुझाव भी मांगे गए कि इन घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है। साथ ही सुधार के संभावित उपायों पर गहन चर्चा की गई।डीएसपी सिंह ने अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए, विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देना भी जरूरी है।

 

आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन महीनों में रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 90 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी और शराब पीकर वाहन चलाने के कारण हुई हैं। प्रशासन ने आगामी समय में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि आमजन को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जा सके और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

TAGGED: # latest news, BHILAI, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : गौ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार
Next Article CG Crime : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी और 6 खरीददार गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS : छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा 
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 22, 2025
CG NEWS: विकासखंड शिक्षा विभाग बरमकेला में भ्रष्टाचार चरम पर, दसवीं पास कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 22, 2025
CG NEWS : सरपंच संघ ने प्रभारी सीईओ को हटाने की उठाई मांग, मनमानी, अभद्रता और वित्तीय दबाव का आरोप, प्रभार नहीं बदला तो होगा आंदोलन की चेतावनी 
Grand News July 22, 2025
CG NEWS : सेवा व समर्पण को समर्पित रहा इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?