Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 15 April 2025 : चंद्र-मंगल योग से बन रहा धन लक्ष्मी योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 15 April 2025 : चंद्र-मंगल योग से बन रहा धन लक्ष्मी योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/15 at 8:56 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Horoscope Today 15 April 2025 : चंद्र-मंगल योग से बन रहा धन लक्ष्मी योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Horoscope Today 15 April 2025 : चंद्र-मंगल योग से बन रहा धन लक्ष्मी योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
SHARE

Horoscope Today 15 April 2025 : आज मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 को ग्रहों की चाल में विशेष परिवर्तन देखने को मिल रहा है। चंद्रमा आज तुला राशि से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि भी रहेगी, जिससे चंद्र-मंगल योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से धन लक्ष्मी योग भी सक्रिय रहेगा, जो आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ संकेत है। खासकर मेष, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन फायदे का रहेगा।

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपकी राशि में सूर्य का संचार होने से आपका आत्मबल और साहस बढेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम मैं भी सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा का आपको आज लाभ मिलेगा। कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ प्राप्त होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज किसी निकट संबंधी और मित्रों से सहयोग मिल सकता है। आपका कोई अटका और अधूरा काम भी आज पूरा हो सकता है। साथ ही आप आज अपनी प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। कारोबार में आज कमाई बढेगी।

- Advertisement -

​मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपको आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी। वैसे आपके लिए सलाह है कि वाद विवाद वाले मामलों से आप दूर रहें और नियम कानून का पालन करें। नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज आपका सुचारू रूप से चलेगा और आपको कोई बेहतर अवसर भी मिलेगी।

- Advertisement -

​कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति सजग और सतर्क रहना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनको अपनी सेहत की अनदेखी से बचना होगा नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। यात्रा के दौरान सजग रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने या पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको अपनी कोशिश में कामयाबी मिलेगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं उन जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। आपकी किसी चली आ रही चिंता परेशानी का भी समाधान निकलेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

​कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके घर आज किसी शुभ काम का आयोजन हो सकता है। किसी मित्र या मेहमान के आगमन से भी घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से जो आपके लिए भविष्य में लाभ का सृजन करेगा। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी होगा। आपकी सेहत आज सामान्य रहेगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं उन जातकों से स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। आपको अपना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैसे आज आपको अपनी वाणी और क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है नहीं तो परिवार में आपस में कहासुनी हो सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक होगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपकी आज सफल रहेगी। वैसे आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कारोबार में आपको आज अलर्ट होकर काम करना होगा इससे आपको धन का लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आर्थिक मामलों में जोखिम न लें और किसी को उधार देने से बचें।

धनु राशि – धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप अपने विरोधियों और शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनको आज लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

​मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन कई मामले में अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल रहेगा। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में कुछ तकनीकी समस्या आ सकती है लेकिन अपको अपनी प्रबंधन क्षमता से लाभ मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आपको आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। आपको आज कोर्ट कचहरी के मामले से दूर रहना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा किसी बात से आपके बीच कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आपको आज चिंता हो सकती है।

मीन राशि – मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी। आपको आज परिवार और प्रियजनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपको आज कोई अच्छी और प्रसन्नता दायक खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको विपरीत लिंगी मित्रों से सहयोग मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा जो आपके लिए फायदेमंद होगा।

 

TAGGED: Horoscope Today 15 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : कोलकाता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं पर जताया पूर्ण संतोष
Next Article CG CRIME : 3 साल की बच्ची हुई हैवानियत का शिकार, बच्ची की हालत नाजुक CG CRIME : 3 साल की बच्ची हुई हैवानियत का शिकार, बच्ची की हालत नाजुक

Latest News

CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी... हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी… हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
CG NEWS : तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम का तहसील अध्यक्ष मोहन साहू नियुक्त
Grand News May 11, 2025
CG CRIME: पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, सौतेले पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट
CG CRIME: पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, सौतेले पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
BIG NEWS : राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
BIG NEWS : राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?