Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GK NEWS : दुनिया में शीर्ष 20 सबसे खतरनाक कुत्तों की नस्लें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

GK NEWS : दुनिया में शीर्ष 20 सबसे खतरनाक कुत्तों की नस्लें

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/16 at 5:48 PM
Jagesh Sahu
Share
7 Min Read
SHARE

GK NEWS :ज्यादातर समय, कुत्ते का व्यवहार और व्यक्तित्व पूरी तरह से उसके पालन-पोषण पर निर्भर करता है। हालांकि कुत्तों की कुछ नस्ले ऐसी है जिन्होनें मनुष्यों और अन्य कुत्तों के साथ हिंसक व्यवहार के कारण दुष्ट और खतरनाक होने का बुरा नाम हासिल किया है। हालांकि विशेषज्ञों का दावा है कि उचित पालन-पोषण और उत्तम प्रशिक्षण कुत्ते की प्रकृति में आई अड़चनों को दूर कर सकते है। हम सोचते है कि कितने लोग इस लंबी लड़ाई में आगे तक जाऐगें और अपनी टीम में ऐसे कुत्ते को रख पाएंगे। हालांकि सभी कुत्ते अच्छे साथी होते है, नीचे के पैराग्राफ में दी गई कुत्तों की नस्लों को थोड़ा अधिक ध्यान व प्रशिक्षण देने की आवश्यकता होती है।

- Advertisement -

दुनिया के कई देशों के द्वारा प्रतिबधिंत, पिटबुल दुनिया में कुत्तों की सबसे खतरनाक नस्लों में से एक है। हिंसक व्यवहार को रोकने के लिए, उन्हें कई जटिल प्रशिक्षण अभ्यासों से गुजरना पड़ता है। आपके सामने है एक दर्दनाक रिपोर्ट- “1991 मे जारी एक अध्धयन में पाया गया कि पिटबुल द्वारा बच्चों पर 94 प्रतिशत हमले बिना उकसावे के किए गए।” पिटबुल को पालतू साथी के रूप में अपनाने से पहले आपको दो बार सोचना पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सेंटर फाॅंर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा उपलब्ध कराये गए आंकड़ों के अनुसार, 1993 से 1996 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका में कुत्ते के काटनें से होने वाली सभी मौतों में से आधी के लिए रॉटवीलर जिम्मेदार थे। यह डेटा, इस नस्ल की हिंसक प्रकृति के बारे में बहुत कुछ बताता है। विश्वास से परे, एक राॅटवीलर के काटने की माप 1,460 न्यूटन तक हो सकती है।

- Advertisement -

ऐसे कई अध्धयन है जिन्होनें साबित किया है कि जर्मन शेफर्ड में दूसरे छोटे कुत्तों में हमला करने की प्रवृति होती है और जब वे हमला करते है, 1,060 न्यूटन के बल के साथ वो काटते है। जर्मन शेफर्ड को नियमित रूप से पुलिस के कुत्तो के रूप मे उपयोग किये जाने का एक कारण उनका हिसंक होना है। कानून तोड़ने वालों को हर समय सर्तक रहना होगा, या बेहतर होगा कि वे अपराध करना ही बंद कर दें।

- Advertisement -

डोबर्मन्स ने अपने मालिकों के प्रति पूरी तरह से हानि न करने की प्रतिष्ठा बनाई है। पर अजनबियों के प्रति उनके व्यवहार के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। हालांकि डोबर्मन्स को कम खतरनाक माना जाता है, फिर भी उनके पास आफत बरपाने के लिए आकार और ताकत है। यूनाइटेड स्टेट में डोबर्मन की वजह से मौत का आखिरी मामला 2011 में हुआ था जब एक डोबर्मन ने अपने मालिक, एक बुजुर्ग महिला को मार डाला था।

बुलमास्टिफ के बड़े कद से भयभीत होना स्वाभाविक ही है। आखिरकार, वे 130 पाउंड तक पहुंच सकते हैं। इसलिए बुलमास्टिफ को उसकी आज्ञाकारिता के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित करना अनिवार्य है। इस नस्ल को आम तौर पर उनके स्वभावपूर्ण व्यवहार के कारण गार्ड कुत्तों के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसलिए, यदि आपको अपने घर व तिजोरी को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है, तो आपको एक बुलमास्टिफ के मालिक होने पर विचार करना चाहिए।

मुख्य रूप से स्लेज डॉग के रूप में प्रसिद्ध, हस्की मैलाम्यूट से निकटता रखते है। हस्की के पास बहुत सारी ऊर्जा है और वे ऊर्जावान कुत्ते हैं। वे पालतू होने के लिए नहीं हैं और चैबीसों घंटे काम करने के लिए तैयार किए जाते हैं। आपको आश्चर्य होगा कि यह वाक्य, ‘कुत्ते की तरह काम करना’ हस्की की कार्य नीति के कारण बना था। 1979 और 1998 के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका में 15 लोगों की मौत के लिए हस्की जिम्मेदार थे।

यह नस्ल विशेष रूप से मनमौजी और बेहद चुस्त है। एक घरेलू जानवर के साथ एक जंगली जानवर के पालन में बहुत सारे जन्मजात खतरे हैं। बल्कि, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी वुल्फ  हाईब्रिड का मालिक न बने, कई राज्यों ने इसको गैर कानूनी बनाकर सुरक्षा उपाय भी किए हैं। 1979 से 1998 के बीच, सीडीसी ने संयुक्त राज्य में भेड़ियों के हाईब्रिडों के कारण 14 मौतों की सूचना दी।

शिकारी कुत्तों के वंशज, बाॅक्सर कुत्तों को पहले डब्लू डब्लू आई के हमला करने वाले व रक्षक कुत्तों के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। एक सुरक्षित वातावरण की तलाश करने वाले परिवारों को बॉक्सर से आगे नहीं देखना चाहिए। वे सुरक्षात्मक हैं और उनके मजबूत व शक्तिशाली जबड़े  काटने वाले हैं। बाॅक्सर आखिरी बार एक मौत का कारण वर्ष 28 दिसंबर 2013 को एरिजोना में बना था। बॉक्सर अपने मालिक पर टूट पड़ा जब वह बाॅक्सर और अपने अन्य कुत्तों के बीच लड़ाई को रोकने का प्रयास कर रहा था।

ग्रेट डेन का शानदार आकार इसे एक खतरनाक नस्ल का बनाता है। एक पूर्ण विकसित नर ग्रेट डेन 86 सेंटीमीटर लंबा हो सकता है और इसका वजन आश्चर्यजनक रूप से 200 पाउंड हो सकता है। अगर ठीक से देखभाल की जाए, तो वे एक सौम्य व विशाल प्राणी बन जाएंगे। ग्रेट डेन की वजह से आखिरी बार मौत वर्ष 2003 में हुई थी जब दक्षिण कैरोलिना में एक 2 वर्षीय लड़की इसके काटने का शिकार हो गई थी।

मालिकों को चाउ चाउ पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता है वरना वे बड़े होकर असभ्य और हिंसक हो जाते हैं। यह पफी-लायन डॉग के नाम से भी जाने जाते है। चाउ चाउ में अजनबियों के खिलाफ विवेक कौशल है। वे अपने मालिकों के लिए अति-सुरक्षात्मक भी हो सकते हैं। उच्च जोखिम वाले कुत्तों के रूप में जाये जाने वाले, वे यूनाइटेड स्टेट में 1979 से 1998 तक 238 हिसंक घटनाओं के लिए दोषी थे। उन्हें अपने हिंसक स्वभाव को दूर रखने के लिए लगातार शारीरिक गतिविधियों की आवश्यकता होती है।

 

TAGGED: Top 20 Most Dangerous Dog Breeds in the World
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ : मुख्यमंत्री साय
Next Article CG NEWS : जंगल में महुआ बीनने गई महिला की हाथी ने ली जान, इलाके में दहशत का माहौल  CG NEWS : जंगल में महुआ बीनने गई महिला की हाथी ने ली जान, इलाके में दहशत का माहौल 

Latest News

CG BREAKING : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त...
CG BREAKING : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
BIG CRIME: अंधविश्वास की सारी हदे पार, बच्चे की चाहत में पति ने करवाया पत्नी का सामूहिक बलात्कार
BIG CRIME: अंधविश्वास की सारी हदे पार, बच्चे की चाहत में पति ने करवाया पत्नी का सामूहिक बलात्कार
Grand News उत्तरप्रदेश क्राइम June 3, 2025
CG VIDEO : चलती कार में थूकना… और जिंदगी खत्म; CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर.....
CG VIDEO : चलती कार में थूकना… और जिंदगी खत्म; CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर…..
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में बीती रात एक जनरल स्टोर और मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायर
CG Crime : जनरल स्टोर में सेंधमारी, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात, गांव में मचा हड़कंप….
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?