Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव का सवाल : जहाँ कानून अपना काम कर रहा है, वहाँ कांग्रेस धरना-प्रदर्शन क्यों करना चाहती है?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव का सवाल : जहाँ कानून अपना काम कर रहा है, वहाँ कांग्रेस धरना-प्रदर्शन क्यों करना चाहती है?

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/17 at 4:19 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद पिछले दो दिनों से कांग्रेस ने जिस तरह देश और प्रदेश में झूठा नैरेटिव सेट करके जनमानस में भ्रम फैलाने का काम किया है, वह कोई नई बात नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव से कांग्रेस इसी तरह झूठ फैलाने का काम कर रही है। श्री देव ने कहा कि ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस धरना-प्रदर्शन कर रही है, वह एक राजनीतिक दल के तौर पर कांग्रेस का अधिकार तो है, लेकिन जिस कांग्रेस पर जमीन और सरकारी फण्ड लूटने का आरोप है, वह कांग्रेस उस विषय को लेकर जब धरना-प्रदर्शन करे तो आश्चर्य होता है।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने गुरुवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि इस मामले में ईडी ने एक लम्बी जाँच प्रक्रिया से गुजरकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं। यह निश्चित है कि इस मामले में कांग्रेस का देश को झकझोर देने वाला षड्यंत्र उजागर हुआ है। अब इस मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने और न्यायपालिका पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने अब धरना प्रदर्शन को अपराध संरक्षण का हथियार बना लिया है। पर यह नहीं भूला जाना चाहिए कि कांग्रेस को किसी भी सूरत में जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में जाँच एजेंसियाँ स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं।

- Advertisement -

श्री देव ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। उन्होंने पूरी कार्रवाई को खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। सिर्फ यही राहत मिली कि आप खुद कोर्ट में अपीयर न होकर अपने वकील के माध्यम से अपीयर हो सकते हैं। यह मामला पिछले कई सालों से चल रहा है, जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

कांग्रेस से किरण देव के 5 सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कांग्रेस से 5 सवाल किए और पूछा

1.जहाँ कानून अपना काम कर रहा है, वहाँ कांग्रेस धरना-प्रदर्शन क्यों करना चाहती है?

2.क्या गांधी परिवार पर कोई कानून लागू नहीं होता?

3 क्या गांधी परिवार के लोग देश के कानून से बड़े है?

4.जब मामला कोर्ट में चल रहा है तो प्रदर्शन करना क्या संविधान और कोर्ट की अवमानना नहीं है? गांधी परिवार के ऊपर अगर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो क्या उनके खिलाफ जाँच पर पाबंदी है?

5.गांधी परिवार के लोग प्रदर्शन करवाकर क्या न्याय पालिका पर दवाब डालना चाहते है? क्या यह संवैधानिक है?

भारतीय जनता पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहती है कि क्या कानून को अपना काम नहीं करना चाहिए? क्या हजारों करोड़ की संपत्ति पर कांग्रेस ने गैरकानूनी तरीकों से षड्यंत्र रचकर कब्ज़ा कर लिया तो क्या इस पर चुप रहना चाहिए?

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े भी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Next Article मनरेगा श्रमिकों CG NEWS : दिव्यांग दम्पत्ति के लिए मनरेगा का सहारा, आर्थिक तंगी से मिली राहत

Latest News

CG: शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CG: शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
स्वच्छता की अलख जगाने हर रविवार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मिलकर चलाते हैं सफाई अभियान, स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प
Grand News May 11, 2025
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी... हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी… हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
CG NEWS : तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम का तहसील अध्यक्ष मोहन साहू नियुक्त
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?