Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बिना नोटिस के नगर निगम ने तोड़ा मकान, परिवार बेसहारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : बिना नोटिस के नगर निगम ने तोड़ा मकान, परिवार बेसहारा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/17 at 11:50 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : बिना नोटिस के नगर निगम ने तोड़ा मकान, परिवार बेसहारा
CG NEWS : बिना नोटिस के नगर निगम ने तोड़ा मकान, परिवार बेसहारा
SHARE

अंबिकापुर। CG NEWS :अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां नगर निगम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के एक आवासीय मकान को जमींदोज कर दिया गया। यह घटना शहर के कोर्ट के पीछे स्थित इलाके की है, जहां शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तहसीलदार, आरआई और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलवा दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने घर में रह रहे लोगों को अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया। घर में मौजूद परिवार के लोग बिलखते रहे, लेकिन प्रशासन की टीम ने किसी की बात नहीं सुनी।

- Advertisement -
Ad image

परिवार पिछले कई वर्षों से इस मकान में रह रहा था और वहीं से अपना जीवन यापन कर रहा था। मकान तोड़ने के पीछे प्रशासन की ओर से गैस प्लांट निर्माण का हवाला दिया गया, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मकान को तोड़ने के बाद प्रशासन ने कहा कि उन्हें नोटिस बाद में मिलेगा।

- Advertisement -

प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में भारी नाराजगी है। लोग इसे अमानवीय और मनमानी बताते हुए विरोध जता रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या किसी नागरिक को बिना कानूनी प्रक्रिया के बेघर किया जा सकता है?

- Advertisement -

प्रभावित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवज़े और पुनर्वास की मांग की है।

 

TAGGED: cg news, अंबिकापुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा गया ज्ञापन CG NEWS :आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा गया ज्ञापन
Next Article CG NEWS :भ्रांतियां दूर करने मितानिन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, स्थिति स्पष्ट करने की मांग CG NEWS :भ्रांतियां दूर करने मितानिन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, स्थिति स्पष्ट करने की मांग

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?