Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: भीषण गर्मी से बेहाल हुआ जंगल का राजा, मैत्री बाग में शेरों को दी जा रही राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्ग

CG: भीषण गर्मी से बेहाल हुआ जंगल का राजा, मैत्री बाग में शेरों को दी जा रही राहत

Aarti Beniya
Last updated: 2025/04/17 at 4:57 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG: भीषण गर्मी से बेहाल हुआ जंगल का राजा, मैत्री बाग में शेरों को दी जा रही राहत
CG: भीषण गर्मी से बेहाल हुआ जंगल का राजा, मैत्री बाग में शेरों को दी जा रही राहत
SHARE

दुर्ग. अतुल शर्मा। CG: छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और सूरज की तपिश मानो आग उगल रही है। इस झुलसाने वाली गर्मी से इंसान ही नहीं, जानवर भी खासे परेशान हैं। विशेषकर दुर्ग ज़िले में स्थित प्रसिद्ध मैत्री बाग जू के जानवरों को इस मौसम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कई खास उपाय किए हैं।

मैत्री बाग जो कि भिलाई के मरोदा क्षेत्र में स्थित है, एशिया में सफेद शेरों के सबसे बड़े जू के रूप में जाना जाता है। यहां गर्मी का प्रभाव जानवरों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय शेर लगातार दहाड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी बेचैनी और गर्मी से असहजता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन इस संकट की घड़ी में मैत्री बाग प्रबंधन जानवरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पूरी तरह से सजग और सक्रिय है।

- Advertisement -
Ad image

मैत्री गार्डन के प्रभारी डॉ. नवीन जैन ने बताया कि गर्मी से जानवरों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शेरों और अन्य मांसाहारी जानवरों के पिंजरों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि वातावरण ठंडा बना रहे। शेरों को ठंडा मांस खिलाया जा रहा है, जिससे उनका शरीर अंदर से ठंडा बना रहे। वहीं बंदरों और अन्य शाकाहारी जानवरों को तरबूज, खरबूज और अन्य ठंडे फल दिए जा रहे हैं जिससे उन्हें ऊर्जा के साथ-साथ पानी की कमी से भी राहत मिले।जानवरों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खास व्यवस्था की गई है।

गर्मी में जानवरों को अक्सर पानी की कमी के कारण बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए उनके खानपान में विशेष रूप से जलयुक्त आहार और तरल पदार्थ शामिल किए गए हैं।प्रबंधन ने शेरों के पिंजरों में दरवाजों और खिड़कियों पर घास की चटाई लगाई है, जिस पर समय-समय पर पानी डाला जाता है। इससे अंदर की हवा ठंडी हो जाती है और शेरों को कुछ राहत मिलती है।

इसी तरह भालू के पिंजरे के ऊपर एक कृत्रिम झरना बनाया गया है, जिससे लगातार पानी गिरता रहता है और पिंजरा ठंडा बना रहता है। भालू जब पिंजरे से बाहर आता है, तो उसे इस पानी के झरने से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उसे गर्मी से राहत मिलती है।मैत्री बाग प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जो जानवर खुले क्षेत्र में रहते हैं, उन पर दिन में कई बार पानी की बौछार की जाए, ताकि उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहे। कुल मिलाकर, मैत्री बाग प्रबंधन गर्मी से जानवरों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहा है, ताकि वे इस भीषण मौसम में भी सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।

TAGGED: cg, cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जाफर सादिक Entertainment NEWS : 3 फिल्मों से कमाए 2200 करोड़, 25 की उम्र में कर रहे इंडस्ट्री पर राज
Next Article अगले दिन गर्म health news : इन 6 चीजों को दोबारा गर्म करने की कभी न करें गलती, वरना पेट में जाते ही मचा देंगे ‘तहलका’!

Latest News

CG TRANSFER BREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट 
CG TRANSFER BREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ बस्तर July 11, 2025
BREAKING : 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज़ पर बवाल, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
BREAKING : ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ पर बवाल, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
NATIONAL दिल्ली देश July 11, 2025
Radhika Yadav Murder Case : टेनिस प्लेयर राधिका यादव के पिता ने बताई बेटी की हत्या करने की वजह
Radhika Yadav Murder Case : टेनिस प्लेयर राधिका यादव के पिता ने बताई बेटी की हत्या करने की वजह
NATIONAL क्राइम देश July 11, 2025
CG ACCIDENT BREAKING : कवर्धा में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दबकर मौत, 5 घायल
CG ACCIDENT BREAKING : कवर्धा में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दबकर मौत, 5 घायल
Breaking News कवर्धा छत्तीसगढ़ July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?