Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jaat Box Office Collection : ‘जाट’ ने दिखाया देसी दम! सनी देओल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बनी फिल्म, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

Jaat Box Office Collection : ‘जाट’ ने दिखाया देसी दम! सनी देओल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बनी फिल्म, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/17 at 6:16 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई। Jaat Box Office Collection : सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर गरजते नज़र आ रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘जाट’ ने अपने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। 7 दिनों में फिल्म ने कुल ₹57.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिससे ये सुपरस्टार सनी देओल के करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। इससे पहले सिर्फ ‘गदर’ और ‘गदर 2’ ही इस आंकड़े को पार कर पाई हैं।
फिल्म की 7 दिन की कमाई इस प्रकार रही:
•गुरुवार: ₹9.5 करोड़
•शुक्रवार: ₹7 करोड़
•शनिवार: ₹9.75 करोड़
•रविवार: ₹14 करोड़
•सोमवार: ₹7.25 करोड़
•मंगलवार: ₹6 करोड़
•बुधवार: ₹4 करोड़
कुल: ₹57.50 करोड़
फिल्म में सनी देओल का तगड़ा एक्शन और देसी अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खासकर उत्तर भारत में फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई है।
टक्कर की तैयारी: ‘केसरी चैप्टर 2’ आ रही मैदान में
हालांकि, ‘जाट’ को अब सीधा मुकाबला मिलने जा रहा है अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Kesari Chapter 2’ से, जो शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर ‘केसरी 2’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, तो ‘जाट’ की कमाई की रफ्तार एक बार फिर तेज हो सकती है।
क्या ‘जाट’ 100 करोड़ क्लब में पहुंचेगी?
फिल्म की शुरुआत दमदार रही है, और अगर दूसरे वीकेंड पर भी यही जोश बना रहा, तो ‘जाट’ का 100 करोड़ क्लब में पहुंचना कोई मुश्किल काम नहीं होगा।
सनी देओल के फैंस के लिए ये जाट वाला जोश एक बार फिर पुरानी गदर की यादें ताज़ा कर रहा है!
TAGGED: # latest news, #jaat, Jaat Box Office, Jaat Box Office Collection, सनी देओल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो बच्चों की मौत, आरोपी गिरफ्तार 
Next Article CG : नवागढ़ बना अवैध कब्जों का गढ़, केवल आश्वासन पर टिकी कारवाई, जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह CG : नवागढ़ बना अवैध कब्जों का गढ़, केवल आश्वासन पर टिकी कारवाई, जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह

Latest News

CG NEWS :”समाधान शिविर में सीएमएचओ पहुंचे।” शिविर में विभाग के द्वारा दी जारी सुविधाओं कि समीक्षा की।
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :नौनिहालों के दिलों में भी बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
RAIPUR NEWS : 4 लाख रूपये के तांबा वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 
Grand News May 9, 2025
CG NEWS :बिना हेलमेट पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?