Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात, केस दर्ज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG CRIME NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात, केस दर्ज 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/18 at 2:49 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज, दी थी जान से मारने की धमकी 
CG CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज, दी थी जान से मारने की धमकी 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले में एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया। कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद व एल्डरमैन ने न सिर्फ 50 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बता दें कि कांग्रेस नेता ने महिला के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जान से मारने की दी धमकी 

38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी, लेकिन घरेलू विवादों के चलते वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में अकेली रहती है। उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी, जिसे महिला भईया कहती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। महिला ने इस बात से साफ मना कर दिया और उसे भाई जैसा बताया। इसके बाद 2 मार्च 2022 को जब वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई हुई थी, तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा और पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और महिला से 20 हजार रुपये मांगे और महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की सहेली के घर में ही इस अपराध को अंजाम दिया। उसने महिला की सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेजा तभी मौका पाकर सुने कमरे में महिला को जबरदस्ती लेकर घुस गया। दरवाजा बंद कर उसने महिला के साथ जोर-जबरदस्ती कर उसका बलात्कार किया। इस अपराध के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

जबरन करवाया गर्भपात 

महिला का ये कहना है कि आरोपी ने उसे डराकर जनवरी 2025 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तब महिला ने यह बात बताई, तो उसने गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन महिला का गर्भपात करा दिया, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे अलग-अलग किश्तों में डरा-धमकाकर कुल 50 हजार रुपये भी वसूले थे। आरोपी ने महिला को धमकी दिया की अगर उसने मुंह खोला तो उसे बदनाम कर जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी काशी रात्रे की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Summer Special:गर्मियों की ताजगी से भरपूर,कच्चे आम का सलाद बना स्वास्थ्य और स्वाद का परफेक्ट मेल Summer Special:गर्मियों की ताजगी से भरपूर,कच्चे आम का सलाद बना स्वास्थ्य और स्वाद का परफेक्ट मेल
Next Article CG NEWS : कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने कर दी मां की हत्या, पत्नी पर भी किया हथौड़ी से हमला

Latest News

CG NEWS : भूपेश बघेल की कमजोर होती पकड़ : भ्रष्टाचार, जनस्वास्थ्य संकट और समर्थन का पतन
छत्तीसगढ़ July 21, 2025
BIG NEWS : CBSE का बड़ा फैसला, अब सभी स्कूलों में ऑडियो-विजुअल सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य 
Grand News July 21, 2025
CG : विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का किया निरीक्षण
CG : विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का किया निरीक्षण
Grand News July 21, 2025
 CG NEWS : ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार कार्यालय के बाबू को 25 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा 
छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?