Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के साथ देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’, विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की की सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के साथ देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’, विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की की सराहना

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/18 at 10:57 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के साथ देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म 'सुहाग', विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की की सराहना
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के साथ देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म 'सुहाग', विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की की सराहना
SHARE

रायपुर।CG NEWS :छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली फिल्म ‘सुहाग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन राजधानी में किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल के साथ शिरकत की। मुख्यमंत्री ने फिल्म को देखने के बाद अभिनेता और विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की जमकर प्रशंसा की और फिल्म को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का जीवंत चित्रण बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “फिल्म ‘सुहाग’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक संबंधों की गरिमा और सामाजिक मूल्यों को सुंदर ढंग से दर्शाया गया है। विधायक अनुज शर्मा ने अपने किरदार को जिस सहजता और गहराई से निभाया है, वह उनकी अभिनय क्षमता और छत्तीसगढ़ से उनके जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने एक सच्चे छत्तीसगढ़िया होने का फर्ज़ इस फिल्म में निभाया है।”

- Advertisement -
Ad image

इस विशेष अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश के सांसदगण, विधायकगण, नवनियुक्त निगम मंडल अध्यक्षगण, तथा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

फिल्म ‘सुहाग’ 18 अप्रैल से पूरे छत्तीसगढ़ में 70 स्क्रीनों पर एक साथ प्रदर्शित हो रही है, जो अब तक की सबसे अधिक स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म बन गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने विधायक अनुज शर्मा और उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई दिशा देने वाली इस फिल्म की भव्यता, भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक जुड़ाव ने सभी दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। अब देखना यह है कि जनता इस फिल्म को कितना प्यार देती है, लेकिन फिल्म के प्रति बढ़ती हुई उत्सुकता इसे एक बड़ी हिट बनने की ओर इशारा कर रही है।

 

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :“फीस का फेर, आत्मदाह का डर, कानपुर के साईं नर्सिंग कॉलेज में छात्रा ने परीक्षा से रोके जाने पर उठाया खौफनाक कदम!” CG NEWS :“फीस का फेर, आत्मदाह का डर, कानपुर के साईं नर्सिंग कॉलेज में छात्रा ने परीक्षा से रोके जाने पर उठाया खौफनाक कदम!”
Next Article CG NEWS :नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार CG NEWS :नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ की सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जंग: देवपुरी थोक सब्जी बाजार में चला सशक्त जागरूकता अभियान।
Grand News June 25, 2025
CG CRIME NEWS : ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और शक में प्रेमिका और 2 बच्चों की हत्या, रांची से दबोचा गया 
क्राइम छत्तीसगढ़ जशपुर June 25, 2025
CG NEWS: सांसद व विधायक ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए गडकरी को लिखा पत्र
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
BIG NEWS : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बोले पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा — “लोकतंत्र का काला अध्याय”
BIG NEWS : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बोले पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा — “लोकतंत्र का काला अध्याय”
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?