Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS :“ओ मेरी पाठशाला” ने छुआ दिलों को, गरियाबंद के सागर शर्मा की लेखनी को मिला सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS :“ओ मेरी पाठशाला” ने छुआ दिलों को, गरियाबंद के सागर शर्मा की लेखनी को मिला सम्मान

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/18 at 12:10 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS :“ओ मेरी पाठशाला” ने छुआ दिलों को, गरियाबंद के सागर शर्मा की लेखनी को मिला सम्मान
CG NEWS :“ओ मेरी पाठशाला” ने छुआ दिलों को, गरियाबंद के सागर शर्मा की लेखनी को मिला सम्मान
SHARE

गरियाबंद। CG NEWS :जिले के साहित्यिक और शैक्षणिक जगत के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब गरियाबंद के युवा कवि, व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के पहले काव्य संग्रह “ओ मेरी पाठशाला” का विमोचन गरिमामय समारोह में हुआ। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास में आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए काव्य संग्रह का विमोचन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज, शिक्षा और साहित्य के कई प्रमुख नाम उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संग्रह पर अपने समीक्षात्मक उदबोधन में कहा,
> “विद्यालय जीवन की स्मृतियों से भरा यह संग्रह चाक, ब्लैकबोर्ड, टाट-पट्टी, बच्चों की शरारतें, घंटी की आवाज और शिक्षकों के मार्गदर्शन जैसी अनुभूतियों को जीवंत करता है। यह 61 कविताओं का संग्रह न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि एक नया साहित्यिक प्रयोग भी है।”

- Advertisement -

उन्होंने सागर शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी लेखनी यूँ ही समाज और शिक्षा के क्षेत्र को प्रेरणा देती रहे।

- Advertisement -

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवयित्री सुधा शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन व्याख्याता मीनाक्षी शर्मा ने किया।

समारोह में जिला गरियाबंद अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, विप्रकुल ब्राह्मण समाज राजिम अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, साहित्यकार शरद शर्मा, फेडरेशन महासचिव बसंत त्रिवेदी, प्रवक्ता बसंत मिश्रा, बीआरसी सुभाष शर्मा, प्रेस क्लब सचिव गोविंद तिवारी, महेंद्र द्विवेदी, धीरेन्द्र शर्मा, धमेन्द्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

सागर शर्मा की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत, डीएमसी खेलसिंह नायक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी सहित अनेक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और गौरव की अनुभूति जताई।

 

TAGGED: cg news, गरियाबंद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद के सागर की लेखनी ने छुआ दिल – ‘ओ मेरी पाठशाला’ का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया विमोचन
Next Article CG CG: 40 लाख के ईनामी नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का रास्ता, दंपत्ति सहित 22 माओवादियों ने किया समर्पण

Latest News

CG NEWS : कोरोना से दो लोगों की मौत के बाद विभाग की बढ़ी चिंता, संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू 
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 22, 2025
CG NEWS: गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर एवं आई-हब रायपुर का किया वर्चुअली उद्घाटन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
CG NEWS: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर सिलयारी में बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार, गूंजा योग का जयघोष
Grand News Health छत्तीसगढ़ June 22, 2025
Chhattisgarh : पत्नी के पक्ष में मिले प्रताड़ना के सबूत, हाईकोर्ट ने रद्द किया फैमिली कोर्ट का तलाक आदेश
Chhattisgarh : पत्नी के पक्ष में मिले प्रताड़ना के सबूत, हाईकोर्ट ने रद्द किया फैमिली कोर्ट का तलाक आदेश
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?