Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 18 April 2025:शुक्रवार को बनेगा चंद्राधि योग,मेष, मिथुन और कर्क के लिए शुभ संकेत,देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 18 April 2025:शुक्रवार को बनेगा चंद्राधि योग,मेष, मिथुन और कर्क के लिए शुभ संकेत,देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/18 at 8:31 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Horoscope Today 18 April 2025:शुक्रवार को बनेगा चंद्राधि योग,मेष, मिथुन और कर्क के लिए शुभ संकेत,देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 18 April 2025:शुक्रवार को बनेगा चंद्राधि योग,मेष, मिथुन और कर्क के लिए शुभ संकेत,देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 18 April 2025 :आज शुक्रवार है और चंद्रमा रात के समय धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा मूल नक्षत्र में संचार करेंगे। खास बात ये है कि आज चंद्रमा से पंचम भाव में बुध और शुक्र की युति बन रही है। वहीं गुरु और चंद्रमा छठे भाव में एक-दूसरे से दृष्टि संबंध में रहेंगे, जिससे शुभ चंद्राधि योग का निर्माण हो रहा है।इस योग का सकारात्मक असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा। खासकर मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद और शुभ संकेत देने वाला रहेगा।

- Advertisement -

​मेष राशि-मेष राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। चंद्रमा आपकी राशि से आज भाग्य भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आपकी रुचि आज सामाजिक धार्मिक कार्यों में रहेगी। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और कहीं घूमने का भी प्लान बनाएंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि-वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर का संचार अष्टम भाव में हो रहा है जो आपके लिए अचानक से लाभ मिलने का संयोग बना रहा है। आपकी रुचि आज कामकाज से हटकर मौज मनोरंजन की ओर रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।

- Advertisement -

मिथुन राशि-मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से भी कल काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आप कल लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर सहकर्मियों से मतभेद भी हो सकता है।

- Advertisement -

​कर्क राशि-कर्क राशि के जातकों को आज का दिन संयम और सावधानी से बिताना चाहिए। आपको आज कार्यक्षेत्र में भी अधिक सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि आज आपसे कुछ ऐसी गलती हो सकती है जिससे अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज उधार और कर्ज लेनदेन से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज आपको कई घरेलू कार्यों को पूरा करना होगा।

सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने का फायदा होगा। आपके सितारे कह रहे हैं कि लाभ पाने के लिए आप कोई भी गलत तरीका अपनाने से बचें नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि-कन्या राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में भी आज तेजी रहेगी और दिन की अपेक्षा शाम का समय अधिक अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। माता से भी आपको आज स्नेह और सुख मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।

​तुला राशि-तुला राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा लेकिन मन में आपके आज कई तरह की बातें चलती रहेंगी जो आपको उलझाएगी। आर्थिक मामलों में आपको आज लाभ मिलेगा लेकिन आपको अपने खर्च पर आज नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। आप आज बच्चों के लिए और परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। किसी अच्छी खबर के मिलने से आपका मन आज आनंदित होगा।

​वृश्चिक राशि-आज वृश्चिक राशि से दूसरे भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर इनके लिए लाभ का सृजन कर रहा है। आप आज जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। वैसे आज किसी पुरानी बात के सामने आने से परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है इसलिए दबी हुई बात को उठाने से बचना चाहिए।

धनु राशि-धनु राशि के जातकों को आज चंद्रमा के गोचर से खुशी और लाभ का मौका मिलेगा। आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार में लाभ का अच्छा संयोग बना है। वस्त्र और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातक आज विशेष रूप से लाभ पाएंगेो। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

मकर राशि-मकर राशि के जातक आज अपने खर्च पर कंट्रोल रखें तो बेहतर होगा क्योंकि आज आपका मन भौतिक सुख साधनों की चाहत की ओर दौरेगा जिससे आपका धन खर्च होगा। आज आपको आलस भी खूब आएगा जिससे आप कई काम को टालने का भी प्रयास करेंगे। आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बना है।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के लोगों का प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज हंसी मजाक के मूड में रहेंगे जिससे परिवार और दोस्तों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास से बढ़कर भाग्य बनाएगा आपको सफल। आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

​मीन राशि-मीन राशि के लोगों को आज अपने परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन आज लाभकारी रहेगा। आपके घरेलू सुख साधनों में वृद्धि होगी और बिजली के उपकरण पर आपका धन खर्च हो सकता है।

TAGGED: Horoscope Today 18 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने मैग्नेटो मॉल में देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’, बोले– फिल्म सिटी से मिलेगा छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नया आकाश
Next Article CG NEWS :इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी आग, तीन वाहन जलकर खाक CG NEWS :इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी आग, तीन वाहन जलकर खाक

Latest News

UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?