Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 20 april 2025 :मेष, तुला और मकर पर बरसेगा भाग्य, जानें आज कैसा रहेगा दिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal 20 april 2025 :मेष, तुला और मकर पर बरसेगा भाग्य, जानें आज कैसा रहेगा दिन

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/20 at 8:33 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Aaj Ka Rashifal 20 april 2025 :मेष, तुला और मकर पर बरसेगा भाग्य, जानें आज कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Rashifal 20 april 2025 :मेष, तुला और मकर पर बरसेगा भाग्य, जानें आज कैसा रहेगा दिन
SHARE

Aaj Ka Rashifal 20 april 2025 : आज का दिन खास है क्योंकि ग्रहों की शुभ स्थिति कई राशियों के लिए सौभाग्य और सफलता लेकर आ रही है। खासकर मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।
आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही चंद्रमा पूर्वाषाढा नक्षत्र से आगे बढ़ते हुए उत्तराषाढा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके अलावा, आज सूर्यदेव “आदित्य योग” भी बना रहे हैं, जिससे सभी 12 राशियों – मेष से मीन तक – के लिए दिन में कुछ न कुछ खास रहेगा।

​मेष राशि-मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार, करियर में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आज कारोबार में किसी विशेषज्ञ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कम प्रयास में अधिक मुनाफा अर्जित करेंगे। धन लाभ के मौके मिलेंगे। दोस्तों की सहायता कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ राशि-वृषभ राशि वालों को आज सावधानी से काम करने की जरूरत है। जोखिम भरे कार्यों को कल पर न टालें। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करें वरना गलती होने पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि-मिथुन राशि के जातक आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। मशीनीकृत चीजों से चोट लगने की आशंका है। व्यापार के विस्तार के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। निवेश की योजना टालें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। नौकरीपेशा जातकों को बेवजह की बातों से दूर रहने की जरूरत है। अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, धैर्य से काम लें।

- Advertisement -

कर्क राशि-कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सुख-साधनों की वस्तुओं में खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। परिवार में माहौल ठीक रहेगा। धैर्य से काम लेंगे तो हालात में सुधार खुद दिखेगा। रोजगार से जुड़े प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। उत्साह बना रहेगा।

सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोग विवादों से दूरी बनाए रखें, वरना आपको मान-सम्मान की हानि हो सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कारोबार में अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के कार्यकुशलता की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि-कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार के विस्तार के लिए अगर कोई कर्ज आदि लेने का प्रयास कर रहे थे तो उसमें सफलता मिल सकती है। हालांकि आज खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान होना पड़ सकता है। कार्यों में देरी आपको चिड़चिड़ा कर सकती है।

तुला राशि-तुला राशि के जातकों को आज तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। रोजगार से जुड़े प्रयास कर रहे जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। आज आप सूझबूझ के दम पर उनको परास्त कर पाएंगे। कारोबार की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई अज्ञात भय सता सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, बेहतर होगा कि आज बेवजह की बातों पर ध्यान न लगाएं। चिंता करने से बचें, क्योंकि आपका दिन अच्छा रहने वाला है। विवाद आदि में फैसला आपके पक्ष में होने के आसार हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आय में इजाफा होगा। दीर्घकालिक निवेश फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि-धनु राशि के जातकों की आज भागदौड़ अधिक रहने वाली है। आज आपको कारोबार को रामभरोसे छोड़ने से बचना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में कटुता का इस्तेमाल न करें। अहम फैसले सोच-विचार के बाद ही लें। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। कारोबार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आय जरूरत से ज्यादा ही रहेगी।

मकर राशि-मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आनंद में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। परिवार और करीबी मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यों के दौरान सावधानी बरतनी जरूरी है, गलतियां होने पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों को सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। बेचैनी की शिकायत हो सकती है। आज किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। निवेश आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद अचानक धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि-मीन राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आज संपत्ति आदि में निवेश आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भाइयों के सहयोग से भविष्य में धन लाभ कमा सकते हैं। बुरी संगत से दूर रहें वरना पछताना पड़ सकता है।

 

TAGGED: Aaj Ka Rashifal 20 april 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : युवा कांग्रेस की चेतावनी, मेकाहारा अस्पताल अपनी व्यवस्था ठीक करे नहीं तो होगा आंदोलन – आसिफ खान
Next Article BIG NEWS :समधी-समधन के प्रेम में रिश्तों की मर्यादा टूटी, बदायूं में चार बच्चों की मां बेटी के ससुर संग फरार BIG NEWS :समधी-समधन के प्रेम में रिश्तों की मर्यादा टूटी, बदायूं में चार बच्चों की मां बेटी के ससुर संग फरार

Latest News

CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
नक्सल प्रभावित गांवों में पहुँचे गरियाबंद एसपी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – सिविक एक्शन के तहत किया सामग्री वितरण
Grand News June 6, 2025
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट : विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट : विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खेल छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: 59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?