Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कांग्रेस 21 अप्रैल को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : कांग्रेस 21 अप्रैल को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/20 at 10:17 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : कांग्रेस 21 अप्रैल को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
CG NEWS : कांग्रेस 21 अप्रैल को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
SHARE

रायपुर।CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में 21 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

- Advertisement -

शनिवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और रायपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि “राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।”

- Advertisement -

इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, एआईसीसी पूर्व सचिव विकास उपाध्याय, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

- Advertisement -

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है और अब सड़क से विधानसभा तक इसका जवाब दिया जाएगा। आगामी 21 अप्रैल को होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पूरे दमखम से मैदान में उतरने जा रही है।

 

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :हितग्राही मॉड्यूल और C-MAM मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण प्रबंधन की दी जा रही जानकारी CG NEWS :हितग्राही मॉड्यूल और C-MAM मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण प्रबंधन की दी जा रही जानकारी
Next Article CG NEWS : राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों का किया तबादला, 11 जिलों के कलेक्टर बदले CG NEWS : राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों का किया तबादला, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

Latest News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 
NATIONAL छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: सुशासन तिहार 2025ः ग्राम पंचायत सांकरा , तिल्दा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG BREAKING : प्रधानमंत्री आवास योजना की अपूर्णता के मामले में 23 पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और आवास मित्रों को नोटिस जारी 
CG BREAKING : प्रधानमंत्री आवास योजना मामले में 23 पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और आवास मित्रों को नोटिस जारी 
छत्तीसगढ़ May 16, 2025
RAIPUR : नंदनवन जंगल सफारी में साँप के काटने से ज़ेब्रा की मौत 
RAIPUR : नंदनवन जंगल सफारी में साँप के काटने से ज़ेब्रा की मौत 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?