Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय

Aarti Beniya
Last updated: 2025/04/20 at 10:14 PM
Aarti Beniya
Share
4 Min Read
SHARE

CG NEWS : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका “चुनौतियों का चिंतन” का विमोचन किया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का पुण्यस्मरण किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को मानव कल्याण का कार्य करते हुए आज 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। आर्य समाज के द्वारा निरंतर देश सेवा, धर्म-संस्कृति की रक्षा तथा जनजागरण का कार्य किया जा रहा है।  साय ने बताया कि वे महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित होकर वर्ष 1999 से आर्य समाज से जुड़े हुए हैं और विभिन्न अवसरों पर समाज के मनीषियों का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त होता रहा है। आर्य समाज महर्षि दयानंद के विचारों को आगे बढ़ाते हुए संस्कार और शिक्षा का पुनीत कार्य कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी प्राकृतिक खेती और देशी नस्ल की गायों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रहे हैं। प्रदेश सरकार निश्चित रूप से इस दिशा में अपने प्रयासों को और अधिक गति देगी।  साय ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हमने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी थी और अब आवास प्लस-प्लस का सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये, माताओं-बहनों को प्रति माह एक हजार रुपये, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों के तीर्थदर्शन के पुण्य संकल्प को भी पूरा किया जा रहा है।

- Advertisement -

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि उनके जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने महर्षि दयानंद की संपूर्ण जीवन-यात्रा और उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि और देशी गौवंश की रक्षा एवं उनका संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर यदि हम गौपालन को लाभकारी बनाएंगे, तो समाज में उसकी रक्षा हेतु स्वाभाविक चेतना विकसित होगी। इससे सड़कों पर पशुओं के विचरण की समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

- Advertisement -

इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष  रूप नारायण सिन्हा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, स्वामी धर्मानंद सरस्वती जी महाराज,  सुरेश जी, कैप्टन रुद्रसेन,  विनय आर्य, डॉ. राजेंद्र विद्या अलंकार,  प्रबल प्रताप जूदेव, आर्य समाज के  रामकुमार पटेल सहित आर्यवीर और आर्य समाज के अनुयायी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article Today's Horoscope - 20 April 2025, Sunday:सूर्य के मेष में प्रवेश से बन रहा आदित्य योग, जानें आपकी राशि का हाल Today’s Horoscope – 20 April 2025, Sunday:सूर्य के मेष में प्रवेश से बन रहा आदित्य योग, जानें आपकी राशि का हाल

Latest News

CG Video: सालगिरह पर पति-पत्नी सड़क पर बना रहे थे रील, आरक्षक ने कर दी पिटाई, युवक का कटा आईब्रो
CG Video: सालगिरह पर पति-पत्नी सड़क पर बना रहे थे रील, आरक्षक ने कर दी पिटाई, युवक का कटा आईब्रो
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 12, 2025
बिलासपुर। CG: तखतपुर में बीती रात एक बड़ी वारदात टल गई। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। दीवार तोड़कर बैंक में घुसने की कोशिश जरूर की गई, लेकिन चोर मुख्य कक्ष तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. वी ओ)तखतपुर मुख्य मार्ग पर स्थित हाईस्कूल के पास छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की दूसरी मंजिल से चोर पाइप के सहारे नीचे उतरे और एक कमजोर दीवार को तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। हालांकि वे केवल बैंक के बाथरूम तक ही पहुंच सके और मुख्य कक्ष में दाखिल नहीं हो पाए। इससे बैंक में रखी राशि और दस्तावेज सुरक्षित रहे. सुबह जब बैंक मैनेजर विनीत जाड़ीया को इस वारदात की जानकारी मिली, तो उन्होंने मकान मालिक अजय देवांगन के साथ तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राठौर ने तत्काल डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है.
CG: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक को चोरों ने बनाया निशाना, दीवार तोड़ बैंक में घुसने की कोशिश
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 12, 2025
BIG NEWS: हेयर ट्रांसप्लांट में इंफेक्शन, बाल उगाने की चाहत में इंजीनियर की मौत
BIG NEWS: हेयर ट्रांसप्लांट में इंफेक्शन, बाल उगाने की चाहत में इंजीनियर की मौत
Grand News May 12, 2025
CG NEWS : अवैध रेत उत्खनन रोकने गए आरक्षक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम 
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?