Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Today’s Horoscope – 20 April 2025, Sunday:सूर्य के मेष में प्रवेश से बन रहा आदित्य योग, जानें आपकी राशि का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Today’s Horoscope – 20 April 2025, Sunday:सूर्य के मेष में प्रवेश से बन रहा आदित्य योग, जानें आपकी राशि का हाल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/21 at 8:53 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Today's Horoscope - 20 April 2025, Sunday:सूर्य के मेष में प्रवेश से बन रहा आदित्य योग, जानें आपकी राशि का हाल
Today's Horoscope - 20 April 2025, Sunday:सूर्य के मेष में प्रवेश से बन रहा आदित्य योग, जानें आपकी राशि का हाल
SHARE

Today’s Horoscope – 20 April 2025, Sunday: आज रविवार है और तिथि अनुसार विशेष ज्योतिषीय परिवर्तन हो रहे हैं। चंद्रमा आज धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे, और यह गोचर पूर्वाषाढ़ा से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पर प्रभाव डालेगा।
साथ ही आज सूर्य का मेष राशि में प्रवेश हो रहा है, जिससे आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग का विशेष लाभ मेष, तुला, और मकर राशि के जातकों को मिलेगा। सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को आज कार्यों में सफलता, आत्मविश्वास में वृद्धि और मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

- Advertisement -

मेष राशि-मेष राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक बोलने की वजह से आप उपहास का पात्र बन सकते हैं। साथ ही परिवार में आपको डांट भी सुनने को मिल सकती है। आज कारोबार में व्यावहारिक रूप से जितनी सक्रियता दिखाएंगे, उतना ही लाभ अर्जित करेंगे। आज खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोपहर तक आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि-वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी कार्य को आप लंबे समय से करने में धन और ऊर्जा लगा रहे थे तो आज उसके परिणाम आपको मिलते हुए दिखेंगे। हालांकि आपकी राह में रुकावटें डालने की कोशिश की जाएंगी। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग आपसे नाखुश होंगे। ऐसे में विवेक से काम लें। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपकी मदद करेगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि-मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप आज कई योजनाओं को शुरू करने का प्रयास करेंगे, लेकिन कोई न कोई अड़चन बाधा पैदा करेगी। बेहतर होगा कि सही रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ें। घूमने-फिरने में अधिक मन लगेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में निष्ठा रहेगी, लेकिन पूजा-पाठ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

- Advertisement -

​कर्क राशि-कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। सेहत के मोर्चे पर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। सुबह से ही थकान महसूस होगी लेकिन जिम्मेदारियों के चलते आप जैसे तैसे अपने कार्यों को पूरा करेंगे। अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है। कार्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पडे़गा। नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन उन्हें लागू करने में आपको परेशानियां आ सकती हैं।

सिंह राशि-सिंह राशि के जातक आज भावनाओं में न बहें। इससे आप जानते समझते हुए भी अपना नुकसान करा बैठेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका मन कम लगेगा। बेवजह की बातों में ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इससे बचना आपके लिए बेहतर होगा। दिन तक कारोबार मिलाजुला रहेगा, इसके बाद लेन-देने में तेजी आएगी। जरूरत के हिसाब से लाभ कमाने में सक्षम होंगे। परिवार में आज आपके विचार अन्य लोगों से नहीं मिलेंगे।

कन्या राशि-कन्या राशि के जातकों की आज भागदौड़ अधिक रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। मुनाफा कमाने में सफल होंगे। कारोबार में किसी मशीनरी या अन्य चीजों पर निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। घर की जरूरतों पर भी खर्च कर सकते हैं।

तुला राशि-तुला राशि के जातकों को आज संभलकर रहना होगा। आपकी तरक्की से ईर्ष्या करने वाले लोग आपकी गलतियां पकड़ने की कोशिश करेंगे। और गलती मिलने पर आपको संभलने का भी मौका नहीं देंगे। इसलिए आज अपने विरोधियों को कोई मौका न दें। आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी। पैसों से जुड़े मामलों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। दिन कलह क्लेश में बीत सकता है। आसपास के लोग आपको उकसाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको धैर्यपूर्वक विवेक से काम लेना है। आप प्रतिकूल स्थिति में संयम रखकर और मजबूत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में लेन-देने को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

धनु राशि-धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज दिन के पहले हिस्से में धन लाभ होगा। आय में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को धीमी गति से लाभ होगा, लेकिन दिन के अंत तक आप जरूरत से अधिक मुनाफा अर्जित करने में सक्षम होंगे। अर्जित धन के संचय पर ध्यान दें।

मकर राशि-मकर राशि के जातकों को आज भटकाने वाले लोग मिलेंगे। वे बिन मांगे आपको राय देंगे, बेहतर होगा कि अपना काम अपने विवेक से करें। दूसरों की बातों से अत्यधिक प्रभावित न हों। वरना सही दिशा में चल रहा काम भी भ्रम की वजह से गलत राह पकड़ लेगा। व्यापारी वर्ग को आज प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मनमर्जी नहीं चल पाएगी।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कारोबार में हालात आपके पक्ष में रहेंगे। मनमानी से बचें, वरना आप उचित लाभ उठाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आज आपको कई स्रोत से धन लाभ होगा। संचित धन में बढ़ोतरी के आसार हैं। सेहत में सुधार होगा। आज आलस्य आपको घेर सकता है, इसलिए ऊर्जावान रहने का प्रयास करें।

मीन राशि-मीन राशि के जातकों को आज कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपके सोच हुए काम पूरे होने में कठिनाई आएगी। मन में नकारात्मकता का भाव आएगा। कारोबार करने वाले जातकों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। चोरी आदि हो सकती है, इसलिए सुरक्षा से जुड़े उपाय चाक-चौबंद रखें।

 

TAGGED: #sunday, Today's Horoscope - 20 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय
Next Article CG NEWS:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी महत्वपूर्ण बैठक CG NEWS:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी महत्वपूर्ण बैठक

Latest News

CG NEWS: पीएम आवास में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर 11 ग्राम पंचायत सचिवों को मीटिंग में ही कारण बताओ नोटिस जारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
India Pakistan Ceasefire : सीजफायर लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित  
Grand News देश May 12, 2025
CG NEWS : हिंदू से क्रिश्चियन बनने का दबाव, बेरोजगार युवक को धर्म बदलने के एवज में पैसे और नौकरी का लालच, स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ FIR
Grand News May 12, 2025
CG NEWS: खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?