Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG CRIME NEWS : महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, प्रेम जाल में फंसाकर SDO ने 7 साल तक किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

 CG CRIME NEWS : महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, प्रेम जाल में फंसाकर SDO ने 7 साल तक किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर…

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/22 at 10:01 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज, दी थी जान से मारने की धमकी 
CG CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज, दी थी जान से मारने की धमकी 
SHARE

 

- Advertisement -

बिलासपुर।  CG CRIME NEWS : जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई के एसडीओ ने बिलासपुर की डॉक्टर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर सात वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान युवती के गर्भवती होने पर शादी करने का झांसा दिया और गर्भपात करवा दिया। फिर युवती को धोखा देकर घरवालों की मर्जी से दूसरी युवती से सगाई भी कर ली थी। जानकारी लगने पर पीड़िता डॉक्टर ने सिविल लाईन थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज करवाई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में एसडीओ हैं। वर्तमान में वह जांजगीर –चांपा जिले में पोस्टेड है। इंजीनियरिंग करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान वह सिम्स से एमबीबीएस कर रही युवती के संपर्क में आया था। दोनों की पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मिलने –जुलने वालों और साथ में घूमने फिरने लगे। नवंबर 2019 में शाम करीबन 5 बजे नमित युवती से मिलने पहुंचा। वहां से युवती को अज्ञेय नगर स्थित अपना घर दिखाने के बहाने ले गया। युवती जब नमित के साथ घर पहुंची तो घर में कोई नहीं था। यहां नमित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर नमित अक्सर शारीरिक संबंध बनाने लगा।

- Advertisement -

नमित केसरिया का चयन राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में एसडीओ के पद पर हो गया। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जांजगीर– चांपा जिले में है। दूसरी तरफ युवती ने भी सिम्स मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा कर लिया। उसकी भी शासकीय नौकरी लग गई और वह चिकित्सक के पद पर बिलासपुर जिले में पदस्थ हैं। सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी दोनों का मिलना– जुलना जारी रहा। शारीरिक संबंधों के चलते मार्च 2023 में डॉक्टर युवती गर्भवती हो गई। डॉक्टर युवती ने जब नमित पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो नमित ने कुछ समय बाद शादी करने और नौकरी में प्रोबेशन पीरियड खत्म होने की बात कही। शादी के बाद बच्चा प्लान करने की बात करते हुए एमटीपी किट देकर डॉक्टर युवती का गर्भपात करवा दिया। युवती के शादी के लिए दबाव बनाने पर जल्द ही कोर्ट मैरिज करने की बात कही।

- Advertisement -

युवती की शिकायत के अनुसार एसडीओ ने कोर्ट मैरिज भी नहीं की और घरवालों को शादी के लिए रजामंद करने की बात कहते हुए उसे झांसा देने लगा। इस बीच 3 मार्च को घर वालों की मर्जी से दूसरी लड़की से सगाई कर ली।

जब से डॉक्टर युवती और एसडीओ नमित रिलेशनशिप में आए थे तब से वह हर साल 14 अप्रैल को अपना बर्थडे बिलासपुर में पीड़िता के साथ मनाता था। लगातार दोनों सात साल तक रिलेशनशिप में रहे और नमित अपना बर्थडे युवती के साथ मनाता रहा। पर इस साल 14 अप्रैल को नमित अपने बर्थडे में नहीं आया। जिससे युवती को शक हुआ और उसने जानकारी जुटाई तो सच्चाई पता चल गई कि नमित ने दूसरी युवती से 3 मार्च को सगाई कर ली है और उसे छोड़ कर वहीं शादी करने वाला है। तब उसने सिविल लाईन थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांजगीर जिले में उसके ऑफिस भी गई पर वह नहीं मिला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, तकनीकी तैयारियों और क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण संपन्न
Next Article Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में रायपुर के व्यापारी की मौत, सीएम साय ने जताया दुख 

Latest News

RAIPUR NEWS : तिल्दा नेवरा थाना परिसर खरोरा में सड़क सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन, यातायात के नियमो के पालन करने के दिए गये निर्देश 
Grand News May 14, 2025
CGNEWS:”खेलभावना और संवेदनशीलता का अनोखा संगम: रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सराहनीय कदम”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
Mock drill at Bilaspur railway station : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, फायर और आपदा प्रबंधन ने दिया लाइव डेमो, बताया गया आपात स्थिति में कैसे करें बचाव 
Grand News May 14, 2025
RAIPUR NEWS : व्यापारी संघ ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने अधिकारी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?