Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS :अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर माफी के बावजूद बढ़ा विवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS :अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर माफी के बावजूद बढ़ा विवाद

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/22 at 9:50 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS :अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर माफी के बावजूद बढ़ा विवाद
CG NEWS :अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर माफी के बावजूद बढ़ा विवाद
SHARE

रायपुर।CG NEWS : फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के चलते छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला शहर के सिटी कोतवाली थाने में पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

‘फुले’ फिल्म से जुड़ा विवाद

- Advertisement -
Ad image

अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘फुले’, जो सामाजिक सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इस फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। इसी सिलसिले में कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें ब्राह्मण समाज को लेकर की गई एक टिप्पणी को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और विरोध

उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने इसे समाज को बांटने वाला और आपत्तिजनक करार दिया। इसके चलते कल हिंदू समाज से जुड़े संगठनों ने रायपुर कोतवाली में ज्ञापन सौंपा और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

माफी मांगते हुए अनुराग कश्यप ने कहा

लगातार ट्रोलिंग और बढ़ते विरोध के बीच अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा,
> “मैं माफी मांगता हूं, लेकिन अपनी पूरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जो गलत तरीके से ली गई और नफरत फैलाई गई।”

उन्होंने आगे कहा,

> “कोई भी बयान इतना अहम नहीं होता जितना आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और अपने लोग होते हैं। उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और यह सब वे लोग कर रहे हैं जो खुद को संस्कारी कहते हैं।”

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस विवाद के चलते फिल्म ‘फुले’ को लेकर भी लोगों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही उपजे इस विवाद ने अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कानन पेंडारी चिड़ियाघर की शान 'आकाश' नहीं रहा, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत CG NEWS : कानन पेंडारी चिड़ियाघर की शान ‘आकाश’ नहीं रहा, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
Next Article CG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला: कहा – "संविधान का सबसे ज़्यादा अपमान कांग्रेस ने ही किया है" CG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला: कहा – “संविधान का सबसे ज़्यादा अपमान कांग्रेस ने ही किया है”

Latest News

CG NEWS: न्याय की गुहार: तीसरे दिन भी मंडल परिवार का धरना जारी, निजी ज़मीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई बनी जनचर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर हज़ारों लोगों की मौजूदगी, रक्तदान, भव्य सजावट और समाजसेवा ने रच दिया यादगार पल।
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?