Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS :ग्रीन आर्मी ने मनाया स्थापना दिवस, आठ वर्षों की यात्रा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS :ग्रीन आर्मी ने मनाया स्थापना दिवस, आठ वर्षों की यात्रा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/22 at 12:47 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS :ग्रीन आर्मी ने मनाया स्थापना दिवस, आठ वर्षों की यात्रा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प
CG NEWS :ग्रीन आर्मी ने मनाया स्थापना दिवस, आठ वर्षों की यात्रा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प
SHARE

रायपुर।CG NEWS :पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ग्रीन आर्मी ने आज अपने आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था ने अपने अब तक के कार्यों की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए भविष्य की कार्ययोजना का खाका भी प्रस्तुत किया।

- Advertisement -

मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्यमी राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, “पृथ्वी पर तीन चौथाई पानी होते हुए भी पीने योग्य जल की कमी गंभीर चिंता का विषय है।” उन्होंने पद से ज्यादा जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए जनसहयोग पर बल दिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्षअमिताभ दुबे ने कहा कि ग्रीन आर्मी अब एक सशक्त मंच बन चुका है और प्लास्टिक मुक्ति व जल संरक्षण इसके प्रमुख लक्ष्य होंगे। उन्होंने गजराज बांध, महाराज बांध और अन्य जलस्रोतों की खराब स्थिति पर चिंता जताई और देवपुरी व डीडीयू नगर जोन की सराहना की।

- Advertisement -

इस अवसर पर रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए भारती श्रीवास्तव को महिला विंग की अध्यक्षा नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था पर्यावरण के प्रति और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करेगी।

- Advertisement -

वाइट विंग प्रभारी निधि अग्रवाल ने बताया कि संस्था का लक्ष्य शहर के 250 भवनों को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में रात्रि लहरी, हरदीप कौर, और गुरुकुल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इन कार्यक्रमों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

समारोह का संचालन मिस्टर टारगेट ने किया, जबकि शशिकांत यदु ने डिजिटल प्रेजेंटेशन के ज़रिए ग्रीन आर्मी की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि महापौर मीनल चौबे द्वारा संस्था के अभियानों को नगर निगम का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम में मोहन वल्यानी, पीके साहू, आशीष शर्मा, मोनिका बागरेचा, विनीत शर्मा, रविन्द्र सिंग सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रीन आर्मी का यह स्थापना दिवस समारोह न सिर्फ एक उत्सव था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प और जन-जागृति का संदेश भी था।

 

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग जारी... CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग जारी…
Next Article CG : अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में निकल रहे हैं सांप, स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह हो रही प्रभावित CG : अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में निकल रहे हैं सांप, स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह हो रही प्रभावित

Latest News

CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर दौरा आज, “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” कार्यक्रम में लेंगे भाग
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर दौरा आज, “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” कार्यक्रम में लेंगे भाग
Grand News May 13, 2025
Dr. Subbanna Ayyappa : नदी में मिला कृषि वैज्ञानिक का शव, कई दिनों से थे लापता
Dr. Subbanna Ayyappa : नदी में मिला कृषि वैज्ञानिक का शव, कई दिनों से थे लापता
Breaking News देश May 13, 2025
CG NEWS :केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा, कृषि और ग्रामीण विकास पर अहम बैठक
CG NEWS :केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा, कृषि और ग्रामीण विकास पर अहम बैठक
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित, 16 मामलों का हुआ मौके पर निपटारा
CG NEWS : जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित, 16 मामलों का हुआ मौके पर निपटारा
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?