Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : महिला समूहों को मिली 60-60 हजार की सहायता, शुरू करेंगी बर्तन बैंक और टेंट व्यवसाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : महिला समूहों को मिली 60-60 हजार की सहायता, शुरू करेंगी बर्तन बैंक और टेंट व्यवसाय

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/22 at 7:52 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण करते हुए बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम तेलसरा की महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत 60-60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता से महिला समूह अब बर्तन बैंक, टेंट व्यवसाय और दोना-पत्तल निर्माण जैसी गतिविधियों की शुरुआत करेंगी।

- Advertisement -
Ad image

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत दी गई इस सहायता से महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। ग्राम तेलसरा की संतोषी माता समूह की अध्यक्ष सीमा सूर्यवंशी ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग समूह के टेंट व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेंगी। उन्होंने कहा कि पहले गांव में सार्वजनिक आयोजनों के लिए बर्तन और टेंट की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब गांव में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। मिनी माता समूह की अध्यक्ष ममता सूर्यवंशी ने बताया कि समूह द्वारा गांव में बर्तन बैंक की स्थापना की जाएगी ताकि गांव में होने वाले छोटे-बड़े आयोजनों में बर्तनों की आवश्यकता स्थानीय स्तर पर ही पूरी की जा सके। इससे न केवल लोगों को सुविधा होगी बल्कि महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

- Advertisement -

मां लक्ष्मी समूह की अध्यक्ष सुमित्रा बघेल ने कहा कि उनका समूह अब दोना-पत्तल निर्माण कार्य शुरू करेगा, जिससे पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद तैयार कर आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वहीं जय मां अंबे समूह की अध्यक्ष श्रीमती एकता यादव ने बताया कि वे समूह की महिलाओं को जोड़ते हुए नई आजीविका गतिविधियों की शुरुआत करेंगी। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निदान करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। महिला समूहों की तत्परता और नवाचार की भावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

- Advertisement -

महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि बिहान योजना के तहत उन्हें जो सहायता और प्रशिक्षण मिल रहा है, उससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर सम्मानजनक जीवन जी पा रही हैं। गौरतलब है कि 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित सुशासन तिहार के दौरान जिलेभर में आम जनता से विभिन्न विभागों के लिए आवेदन प्राप्त किए गए थे। बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा आमजनता से मिले आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निदान किया जा रहा है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पत्नी के इनकार पर पति बना हैवान – चाकू से गला रेतकर की हत्या, गरियाबंद पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
Next Article Terrorist attacks : जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में 20 पर्यटकों के मौत की आशंका, एक की हुई पुष्टि, रायपुर के कारोबारी को भी लगी गोली

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?