Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तीसरी सौगात गरियाबंद को समर्पित – विधायक रोहित साहू ने किया अग्निशमन वाहन का लोकार्पण,गर्मी और आगजनी की आपदाओं से निपटने को लेकर जिला हुआ और सशक्
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तीसरी सौगात गरियाबंद को समर्पित – विधायक रोहित साहू ने किया अग्निशमन वाहन का लोकार्पण,गर्मी और आगजनी की आपदाओं से निपटने को लेकर जिला हुआ और सशक्

Vijay Sinha
Last updated: 2025/04/22 at 1:51 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
“यह तीसरी फायर ब्रिगेड वाहन केवल संसाधन नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री साय जी की उस सोच का प्रतीक है जिसमें प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित, सशक्त और संरक्षित महसूस करे। उनका नेतृत्व छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दे रहा है – एक ऐसा छत्तीसगढ़ जो न्यायपूर्ण, समावेशी और विकासशील हो।”– रोहित साहू, विधायक, राजिम

गरियाबंद।गर्मी की भीषणता और आगजनी जैसी आपदाओं से निपटने के लिए गरियाबंद जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। सोमवार को राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने अग्निशमन वाहन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इसके साथ ही जिले में अब कुल तीन अग्निशमन वाहन उपलब्ध हो गए हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी आएगी।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

इस अवसर पर विधायक साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि यह वाहन जिले के लिए मुख्यमंत्री की तीसरी महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय केवल प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख नहीं, बल्कि एक संवेदनशील, दूरदर्शी और जमीनी नेता हैं, जो जनता की जरूरतों को नजदीक से समझते हैं और उसी के अनुरूप योजनाएं धरातल पर उतारते हैं।

- Advertisement -

“यह तीसरी फायर ब्रिगेड वाहन केवल संसाधन नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री साय जी की उस सोच का प्रतीक है जिसमें प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित, सशक्त और संरक्षित महसूस करे। उनका नेतृत्व छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दे रहा है – एक ऐसा छत्तीसगढ़ जो न्यायपूर्ण, समावेशी और विकासशील हो।”

– रोहित साहू, विधायक, राजिम

विधायक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता हमेशा आम जनता रही है – खासकर किसान, श्रमिक, महिला, युवा और ग्रामीण वर्ग। उन्होंने बीते कुछ महीनों में गरियाबंद जिले को एक के बाद एक सौगातें दी हैं, जिनमें जिला अस्पताल के संसाधनों का विस्तार, सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अब अग्निशमन वाहनों की श्रृंखला शामिल है।

“गरियाबंद जैसे जिले की ज़रूरतों को समझना, और उस पर त्वरित कार्यवाही करना, मुख्यमंत्री की सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हम सौभाग्यशाली हैं कि छत्तीसगढ़ को विष्णुदेव साय जैसे कर्मठ और संवेदनशील नेता का नेतृत्व मिल रहा है।”

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में खेतों, बाजारों, बस्तियों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे समय में अग्निशमन वाहन आम नागरिकों के लिए सुरक्षा कवच की तरह है। अब जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की पहुँच तेज़ और प्रभावशाली होगी।

कार्यक्रम में गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, निज सहायक पन्ना लाल साहू, भाजपा नेत्री देवकी साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राधेश्याम बंजारे, जनपद सदस्य राधेश्याम साहू, पूर्व जनपद सदस्य दीपक साहू, कार्यकर्ता युगल किशोर साहू, कामता वर्मा, सोहन यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री साय और विधायक साहू की इस जनसेवाभावी पहल की सराहना करते हुए कहा कि “यह सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि गरियाबंद जिले को मिली सुरक्षा की ढाल है।” फायर ब्रिगेड टीम के जांबाज़ जवानों के हौसले को भी सभी ने सलाम किया।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में निकल रहे हैं सांप, स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह हो रही प्रभावित CG : अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में निकल रहे हैं सांप, स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह हो रही प्रभावित
Next Article CG NEWS :भानुप्रतापपुर में मंगल भवन जाने वाला मार्ग बना जानलेवा, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल CG NEWS :भानुप्रतापपुर में मंगल भवन जाने वाला मार्ग बना जानलेवा, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

Latest News

June 27, 2025
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: कमार जनजाति के मासूम: मां नहीं, पिता जेल में, और सपनों का सहारा बना कोई और
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे मुड़ागांव जंगल की कटाई का किया पुरजोर विरोध
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: अपर कलेक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन।
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?