Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 22 April 2025 :मंगल से सप्तम भाव में स्थित, दिन की ऊर्जा को बनाएगा संतुलित,देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 22 April 2025 :मंगल से सप्तम भाव में स्थित, दिन की ऊर्जा को बनाएगा संतुलित,देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/22 at 8:57 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Horoscope Today 22 April 2025 :मंगल से सप्तम भाव में स्थित, दिन की ऊर्जा को बनाएगा संतुलित,देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 22 April 2025 :मंगल से सप्तम भाव में स्थित, दिन की ऊर्जा को बनाएगा संतुलित,देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 22 April 2025 : आज दिन मंगलवार है और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जो कि मंगल से सप्तम भाव में स्थित हैं। आज चंद्रमा पहले श्रवण नक्षत्र और फिर धनिष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। इसके साथ ही, गुरु ग्रह का प्रभाव चंद्रमा से पंचम भाव में पड़ रहा है।इस प्रकार की ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनने वाले शुभ योग विशेष रूप से वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायी सिद्ध हो सकते हैं। कार्यों में सफलता, आर्थिक लाभ और मानसिक संतुलन के संकेत मिल रहे हैं।

- Advertisement -

मेष राशि-मेष राशि में सूर्य का गोचर आज इनके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। कमाई में भी वृद्धि का संयोग बनेगा। सगे संबंधियों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। वाणी पर संयम रखें और क्रोध पर नियंत्रण।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि-वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि चंद्रमा और गुरु का नवम पंचम योग होने से आज आपकी किसी समस्या समाधान होने से आपको राहत मिलेगी। मनोबल एवं आत्मविश्वास में भी आज वृद्धि होने वाली है। नौकरी में अधिकारियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आपको उनसे सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज उत्साह बना रहेगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि-आज मकर राशि के जातकों को मानसिक उथल-पुथल की वजह से परेशानी हो सकती है। आपके सिर पर आज काम का दबाव बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, बजट से बढ़कर धन खर्च होने का संयोग बना है। आपको आज नौकरी में कुछ नई चुनौती का सामना करना होगा। सेहत के प्रति भी आपको ध्यान देना होगा।

- Advertisement -

कर्क राशि-कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। जरूरी काम बनेंगे, अटके हुए काम भी पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

​सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जो जातक बैंकिंग से संबंधित काम करना चाह रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। लोन लेने के प्रयास में भी आप सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा।

कन्या राशि-कन्या राशि के जातकों की रुचि आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी रहेगी। पढने लिखने और करियर को लेकर आप अधिक सजग रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और करियर में आप कुछ नए अवसर भी पाएंगे। कारोबार के मामले में दिन आपके लिए आज लाभदायक होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

​तुला राशि-तुला राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा और खानपान को संतुलित रखना होगा। अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं नहीं चोट लग सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है।

​वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल हो सकता है। मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश से आपको आज फायदा हो सकता है। आर्थिक लेन-देन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि-धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और विरोधी परास्त होंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और मंगलकारी रहेगा। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा।

​मकर राशि-मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभकारी रहेगा। दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा। आप आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मौज-मस्ती भी खूब करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से आपको सहयोग और सुख मिलेगा।

​कुंभ राशि-कुंभ राशि के लोगों को आज क्रोध और अतिउत्साह से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में आपको आज सजग रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। और आप अपने काम में सफलता पाएंगे। आपको आज कुछ नए अवसर मिल सकते है।

​मीन राशि-मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको आज मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। भाइयों से सहयोग और स्नेह मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें,सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। आज आपको काम करते समय सतर्क रहना होगा नहीं तो लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।

TAGGED: Horoscope Today 22 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : लखनपुर पत्रकार संघ कार्यालय का विधायक राजेश अग्रवाल ने फीता काट कर किया लोकार्पण
Next Article CG NEWS :पानी की भारी किल्लत, अवैध कनेक्शन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही बनी बड़ी वजह CG NEWS : पानी की भारी किल्लत, अवैध कनेक्शन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही बनी बड़ी वजह

Latest News

CGNEWS:समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
RAIPUR NEWS : मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों से की शामिल होने की अपील
छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
CG VIDEO : नशे से रोका तो कर दी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 13, 2025
CG NEWS : रामगढ़ घटना के बाद विधायक राजेश अग्रवाल की तत्परता से की गई सुरक्षा व्यवस्था, खाई वाले क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग, नीचे गिरी थी 11 साल की बच्ची 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?