Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पत्नी के इनकार पर पति बना हैवान – चाकू से गला रेतकर की हत्या, गरियाबंद पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पत्नी के इनकार पर पति बना हैवान – चाकू से गला रेतकर की हत्या, गरियाबंद पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Vijay Sinha
Last updated: 2025/04/22 at 7:00 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

दिनांक 21 अप्रैल 2025 को थाना प्रभारी छुरा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छुरा निवासी बिसनी मारकण्डे की हत्या उसके पति गोपीराम मारकण्डे द्वारा चाकू से हमला कर कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका बिसनी मारकण्डे का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व महासमुंद निवासी गोपीराम मारकण्डे से हुआ था। पारिवारिक विवादों के चलते वह दो वर्षों से अपने मायके, छुरा में अपनी मां सरोज बाई आडिल के साथ रह रही थीं। उनके दो बच्चे महासमुंद में अपने पिता के साथ रहते थे और स्कूल की छुट्टियों में अपनी मां के पास छुरा आए हुए थे।

- Advertisement -
Ad image

दिनांक 20 अप्रैल को बिसनी रायपुर से केटरिंग का काम कर लौटकर घर आई थी। अगले दिन सुबह लगभग 11 बजे मृतिका के भाई को पड़ोसी से सूचना मिली कि गोपीराम ने बिसनी पर चाकू से हमला कर दिया है और मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मृतिका का भाई तत्काल छुरा पहुंचा और देखा कि बिसनी घायल अवस्था में कराह रही थी। उसने तत्काल एम्बुलेंस व पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी गोपीराम अपनी पत्नी को पुनः महासमुंद ले जाना चाहता था, परंतु बिसनी के विरोध के चलते उसने यह गंभीर अपराध किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIVO X200 ULTRA : 200MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo X200 Ultra, DSLR जैसी पिक्चर्स होगी क्लिक, जानिए सभी फीचर्स और दाम 
Next Article CG NEWS : महिला समूहों को मिली 60-60 हजार की सहायता, शुरू करेंगी बर्तन बैंक और टेंट व्यवसाय

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?