Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 :मेष, मिथुन और कुंभ पर रहेगी किस्मत मेहरबान,देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 :मेष, मिथुन और कुंभ पर रहेगी किस्मत मेहरबान,देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/23 at 8:43 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 :मेष, मिथुन और कुंभ पर रहेगी किस्मत मेहरबान,देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 :मेष, मिथुन और कुंभ पर रहेगी किस्मत मेहरबान,देखिये आज का राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 : बुधवार का दिन विशेष ज्योतिषीय संयोग लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर शनि की राशि कुंभ में हो रहा है, जहाँ वे धनिष्ठा नक्षत्र के बाद शतभिषा नक्षत्र में संचार करेंगे। खास बात यह है कि आज चंद्रमा और गुरु के बीच केंद्र योग बन रहा है, जो शुभ फल देने वाला है। साथ ही, चंद्रमा से दूसरे भाव में स्थित बुध और शुक्र के कारण सुनफा योग भी बन रहा है, जो धन, सौभाग्य और सकारात्मक परिणामों का संकेत देता है।इस ग्रह स्थिति का सबसे अधिक लाभ मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिलने की संभावना है। बाकी राशियों के लिए भी दिन सामान्य से अच्छा कहा जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए 23 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा।

- Advertisement -

मेष राशि-मेष राशि से आज चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में गोचर करना इनके लिए लाभ के साथ खर्च का भी संयोग बना रहा है। ऐसे में आपको आज किसी से भी उधार और कर्ज लेनदेन से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज बहुत ही सजग और सतर्क होकर काम करना होगा। किसी से आज अनावश्यक ही वाद विवाद होने की भी आशंका है। वैवाहिक जीवन कुल मिलाकर सामान्य बना रहेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि-वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा और आप अपनी योजना को सही तरीके से लागू कर पाएंगे। आपकी राशि में आज अचानक लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। आज आपको मित्रों और भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि-मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि के स्वामी बुध आज शुभ योग बनाकर आपको लाभ दिला रहे हैं। आपको आज कहीं से अपना रुका हुआ धन मिल सकता है। आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं जिससे आपके करियर में ग्रोथ हो सकता है। आज की अच्छी बात यह रहेगी की आप अपनी व्यवहार कुशलता और बातों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

- Advertisement -

कर्क राशि-कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। आपका कोई काम अटक जाने से आपका मूड खराब हो सकता है। सेहत के मामले में भी दिन आज नरम गरम रहेगा इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार का जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। वैसे आज आपकी रुचि धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी रहेगी।

सिंह राशि-सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप कुछ नया और रचनात्मक काम कर सकते हैं। आपके सहकर्मी और अधिकारी आपके काम और व्यवहार से प्रभावित और प्रसन्न होंगे। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा, जीवनसाथी से आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि-कन्या राशि के लोगों को आज अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा और इनकी कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न होगा। आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई जरूरी काम भी आज परिवार के सहयोग से पूरा हो सकता है। आपको करियर में कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपके संपर्क का दायरा आज बढ़ेगा और आपको कारोबार में कोई अच्छी डील मिल पाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा।

तुला राशि-तुला राशि के जातकों को आज शुक्र और बुध की युति का लाभ मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

​वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन धन संबंधित मामलों में आपको सतर्क होकर काम करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। खर्च भी आज आपका बढा हुआ रहेगा। कानूनी मामलों में आज के दिन आपको जोखिम लेने से बचना होगा।

​धनु राशि-धनु राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन जरूरी है कि निवेश सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा, क्योंकि आज किसी बात को लेकर अधिकारीगण नाराज भी सकते हैं। वैसे आज आपको बिजली के उपकरण से संबंधित काम में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आप आज किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ पा सकेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि-मकर राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज दिखावे से बचना चाहिए नहीं तो मानहानि और धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। घर में सुख के साधन बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शत्रु और विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे मामले सुलझ सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी और आपके संपर्क का दायरा बढेगा।

​मीन राशि-मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। कामकाज का दबाव अधिक रहने से आप थकान महसूस करेंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें, छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

TAGGED: Aaj Ka Rashifal 23 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Budget Cars : 30 हजार रुपये की सैलरी में चाहते हैं एक बढ़िया कार? इन ऑप्शंस पर कर सकते हैं विचार 
Next Article BIG NEWS : पहलगाम आतंकी हमला: धर्म के आधार पर चुनकर की गई हत्याएं, 27 की मौत, देशभर में आक्रोश BIG NEWS : पहलगाम आतंकी हमला: धर्म के आधार पर चुनकर की गई हत्याएं, 27 की मौत, देशभर में आक्रोश

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?