Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संघर्ष की मिसाल: पहले 0.33 से चूके, अंकित थवानी अब UPSC में 273 रैंक लाकर जीता जिले का दिल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

संघर्ष की मिसाल: पहले 0.33 से चूके, अंकित थवानी अब UPSC में 273 रैंक लाकर जीता जिले का दिल, कलेक्टर ने किया सम्मानित

Vijay Sinha
Last updated: 2025/04/24 at 7:14 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद, 24 अप्रैल 2025

- Advertisement -
Ad image

सपनों को सच्चाई में बदलने की मिसाल बने हैं राजिम निवासी अंकित थवानी, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 273वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंकित की यह सफलता संघर्ष, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास की कहानी है।

- Advertisement -

पहले प्रयास में महज 0.33 अंक से चूकने वाले अंकित ने हार नहीं मानी, बल्कि छठवें और अंतिम प्रयास में वह मुकाम हासिल किया, जिसे पाने का सपना लाखों युवा देखते हैं। कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके ने अंकित की इस उपलब्धि पर उन्हें तथा उनके माता-पिता को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुआ, जहां डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम राजिम सहित कई अधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित थे।

अंकित थवानी, जिन्होंने बीआईटी रायपुर से बीई (सिविल) की पढ़ाई की, 2017-18 में दिल्ली जाकर यूपीएससी की कोचिंग शुरू की। कोरोना काल में घर लौटने के बाद उन्होंने घर से ही पढ़ाई जारी रखी। छह प्रयासों में से चार बार इंटरव्यू तक पहुंचे और पांचवें प्रयास में मात्र 2 अंकों से चयन से चूके, लेकिन छठवें प्रयास में लक्ष्य पा लिया।

अंकित ने बताया कि वे प्रतिदिन 6-8 घंटे की नियमित पढ़ाई, उत्तर लेखन प्रैक्टिस, समाचार पत्र विश्लेषण और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ को सफलता का आधार मानते हैं। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए साइक्लिंग, वॉकिंग व एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल किया।

उन्होंने कहा कि सही दिशा में निरंतर मेहनत से कोई भी छात्र यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकता है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी, जो अब राष्ट्रीय सेवाओं में अपनी जगह बनाने के लिए प्रेरित होंगे।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का शुभारंभ, गांव-गांव तक पहुंचेगी डिजिटल सेवाएं
Next Article CG NEWS : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किया गया विशाल रक्तदान सिविल का आयोजन

Latest News

CG NEWS : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, चालक फरार 
छत्तीसगढ़ जशपुर दुर्घटना June 9, 2025
CG NEWS : शराब कोचियों ने सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
CG NEWS : शराब कोचियों ने सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 9, 2025
Mango halwa recipe in Hindi
Mango halwa recipe in Hindi: मेहमानों को करना है इंप्रेस? बनाएं झटपट आम का रॉयल हलवा, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
Grand News लाइफस्टाइल June 9, 2025
Local train accident : भीड़ में दरवाजे के पास खड़े यात्री, चलती ट्रेन से गिरे, 5 की मौत
Local train accident : भीड़ में दरवाजे के पास खड़े यात्री, चलती ट्रेन से गिरे, 5 की मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?