Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घने जंगल में बिखरे मिले भैंसों के शव और गहरे पंजे के निशान… सीतानदी में सन्नाटा… और गूंजती दहाड़ – बाघ या जंगल का कोई और रहस्य?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

घने जंगल में बिखरे मिले भैंसों के शव और गहरे पंजे के निशान… सीतानदी में सन्नाटा… और गूंजती दहाड़ – बाघ या जंगल का कोई और रहस्य?

Vijay Sinha
Last updated: 2025/04/24 at 7:59 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद, 24 अप्रैल 2025: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र के घने जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने हलचल मचा दी है। बुधवार को ग्राम देवलाल सोरी द्वारा पेट्रोलिंग टीम को दी गई सूचना के बाद वन विभाग हरकत में आया। देवलाल ने जंगल में चिरौंजी बीनते समय ताजा पगचिह्न देखे थे और दो भैंसों के शव पड़े होने की जानकारी दी थी। इस घटना से पहले 23 अप्रैल को भी सरपंच पति राम सिंह ने बाघ के पदचिह्नों की जानकारी दी थी।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही वन विभाग की एंटी-पोचिंग टीम और पेट्रोलिंग कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके का मुआयना किया। जांच में 100 मीटर के फासले पर दो भैंसों के शव मिले, जिनके शरीर पर बाघ के हमले के स्पष्ट निशान थे। मौके पर दो अलग-अलग आकार के पगचिह्न पाए गए, जिन्हें प्लास्टर ऑफ पेरिस से मोल्ड कर सुरक्षित किया गया है। यह संकेत दे रहे हैं कि क्षेत्र में संभवतः दो बाघ सक्रिय हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

डीएनए जांच से होगी पुष्टि:

- Advertisement -

वन विभाग की टीम ने बाघ के मल की खोज भी शुरू कर दी है ताकि डीएनए नमूना एकत्र कर देहरादून स्थित टाइगर सेल को भेजा जा सके। इससे बाघ की पहचान और विचरण क्षेत्र की सही जानकारी मिल सकेगी।

- Advertisement -

ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क:

तेंदूपत्ता संग्रहण के मौसमी दौर और बाघ की सक्रियता को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगलों में न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

कैमरा ट्रैप और निगरानी तेज:

वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं ताकि बाघों की मूवमेंट और स्ट्राइप पैटर्न का विश्लेषण किया जा सके। इससे भविष्य में बाघों की संख्या और व्यवहार पर वैज्ञानिक अध्ययन में मदद मिलेगी।

टाइगर की वापसी या खतरे की घंटी?

उदंती सीतानदी में अंतिम बार बाघ की पुष्टि अक्टूबर 2022 में हुई थी, जब एक बाघ कैमरा ट्रैप में कैद हुआ था। इसके बाद दिसंबर 2022 में मल सैंपल मिला था। अब एक बार फिर जंगल में बाघ की मौजूदगी दर्ज होना न केवल वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अहम है, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा और सतर्कता का भी विषय बन गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर 28 अप्रैल को
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : डरा धमकाकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मना करने पर देता था जान से मारने की धमकी, पैसे भी ऐंठे 

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?