Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छोटा हाथी बना सबूत: बैटरी चोरों के मंसूबे मैनपुर पुलिस ने किए नाकाम, चार शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

छोटा हाथी बना सबूत: बैटरी चोरों के मंसूबे मैनपुर पुलिस ने किए नाकाम, चार शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

Vijay Sinha
Last updated: 2025/04/24 at 6:26 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद ज़िले के मैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैनपुर पुलिस ने बैटरी चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां और घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

मामला दिनांक 23 अप्रैल 2025 को सामने आया, जब ग्राम अमलोर के आंगनबाड़ी केंद्र में रखी दो नग बैटरी चोरी हो गई थी। प्रार्थी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे कुछ अज्ञात लोग छोटा हाथी वाहन (क्रमांक OD 26 E-8231) से पहुंचे और आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर वहां रखी बैटरियां चोरी कर ले गए।

- Advertisement -

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर की सूचना पर थाना मैनपुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चारों आरोपियों—शान बाबू, गुनिया भुंजिया, बसंती भुंजिया और रूखमणी भुंजिया, सभी निवासी सुरजा नगर, नुआपाड़ा (उड़ीसा)—को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

पूछताछ में सभी आरोपियों ने बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से 2 नग बैटरी (कीमत लगभग ₹12,000) और एक छोटा हाथी वाहन (अनुमानित कीमत ₹2.5 लाख) बरामद किया गया। कुल बरामदगी ₹2.62 लाख आंकी गई है।

इस सफल कार्रवाई में थाना मैनपुर के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा, उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल समेत पुलिस टीम के अन्य जवानों—प्रआर. चुड़ामणी देवता, प्रआर. प्रहलाद थानापति, आरक्षक कोमल धृतलहरे, प्रवीण वर्मा, मोतीलाल भुआर्य, अमरजीत कुर्रे, यादराम पटेल, मआर. धनेश्वरी साहू एवं मआर. 531—की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मैनपुर थाना पुलिस की इस तत्परता को लेकर क्षेत्रवासियों ने भी सराहना की है।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़ेसेट्टी में 25 से 27 अप्रैल तक लगेगा सुविधा शिविर,सुविधा शिविर में मिलेंगी आधार, आयुष्मान, राशन कार्ड, पेंशन सहित अनेक सुविधाएं।
Next Article राजिम थाना में बच्चों की सीख–‘पुलिस है हमारे साथ, डर नहीं भरोसा है’,बच्चों ने जाना पुलिसिंग का हर पहलू, बोले–अब हम भी समाज सुधार की कड़ी बनेंगे

Latest News

Mahasamund : शिक्षित ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षित ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
RAIPUR NEWS : युवती से मिलने गार्डन पहुंचा युवक, बात करते ही दो युवकों ने मारा चाकू
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग
CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 9, 2025
CG NEWS : IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, सीएम साय ने जताया गहरा शोक, कहा – नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?