Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Pahalgam Attack : भारत की कड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान में खौफ का माहौल, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बोले- पानी रोकना जंग जैसा माना जाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

Pahalgam Attack : भारत की कड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान में खौफ का माहौल, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बोले- पानी रोकना जंग जैसा माना जाएगा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/24 at 5:51 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

डेस्क। Pahalgam Attack : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दी है। पाकिस्तान पर सबसे बड़ा एक्शन सिंधु नदी जल समझौते को निलंबित करने का है। भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद गुरुवार को पाकिस्तान की सरकार ने भी बड़ी बैठक की है। भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की और कहा है कि भारत की ओर से पानी रोके जाने को जंग जैसा माना जाएगा।

Contents
पानी रोकना युद्ध जैसा माना जाएगा- शरीफपाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस पाकिस्तान के अन्य फैसलेअब ये जान लें कि भारत ने मंगलवार को क्या पांच बड़े फैसले लिए?
- Advertisement -

पानी रोकना युद्ध जैसा माना जाएगा- शरीफ

पाकिस्तान सरकार की NSC की बैठक में शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने भाग लिया और भारत की ओर से की गई कार्रवाई पर चर्चा की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पानी 24 करोड़ लोगों की लाइफलाइन है। इसे युद्ध जैसा माना जाएगा। पानी रोकना भारत का एकतरफा फैसला है। पाकिस्तान इसको खारिज करता है।

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस 

भारत सरकार द्वारा कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के स्वामित्व वाली या भारतीय संचालित एयरलाइनों के लिए अपने एयरस्पेस को तत्काल रूप से बंद कर दिया है। साथ ही भारतीयों के दिए जाने वाले वीजा को भी रद्द कर दिया गया है और बाघा बार्डर को भी बंद कर दिया गया है।

पाकिस्तान के अन्य फैसले

पाकिस्तान ने भारतीय लोगों के वीजा रद्द कर दिए हैं। वाघा सीमा चौकी से भारत से सभी सीमा पार ट्रांजिट को सस्पेंड कर दिया गया है। पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों को जारी किए गए सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत सभी वीजा को निलंबित कर दिया है। सिख धार्मिक तीर्थयात्रियों को छोड़कर सभी वीजा रद्द कर दिया गया है। एसवीईएस के तहत वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को (सिख तीर्थयात्रियों को छोड़कर) 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। भारतीय रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित घोषित कर के 30 अप्रैल 2025 से पहले पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की क्षमता 30 अप्रैल 2025 से 30 राजनयिकों और कर्मचारियों तक सीमित कर दी जाएगी। पाकिस्तान के माध्यम से किसी भी तीसरे देश से भारत के साथ सभी व्यापार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

अब ये जान लें कि भारत ने मंगलवार को क्या पांच बड़े फैसले लिए?

  • 960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगी, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।
  • एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध अनुमोदन के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 01 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) वीजा के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसवीईएस वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।
  • नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को भारत वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे। सेवा सलाहकारों के पांच सहायक कर्मचारियों को भी दोनों उच्चायोगों से वापस बुलाया जाएगा।
  • उच्चायोगों की कुल संख्या को वर्तमान 55 से घटाकर 30 किया जाएगा, जिसे 01 मई 2025 तक और कम किया जाएगा।
TAGGED: Pahalgam Attack, पहलगाम, पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिले के 60 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारम्भ
Next Article CG NEWS : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा ने लखनपुर हनुमान मंदिर के सामने किया प्रदर्शन,

Latest News

CG NEWS: सिहावा में आयोजित समाधान शिविर में जिम्मेदार आधिकारी नहीं रहे, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा और विधायक अंबिका मरकाम ने जताई नाराजगी
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: फोर्स के अदम्य साहस और शौर्य को नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर May 23, 2025
CG NEWS:  “कुछ फर्ज हमारा भी KFHB NGO” ने मनाया 7वा स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई महापौर मीनल चौबे
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 23, 2025
बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग देशभक्ति का गर्जन,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गरियाबंद में निकली ऐतिहासिक यात्रा,भारत की संप्रभुता के लिए गरजा जनसैलाब,गूंजे भारत माता के जयकारे
Grand News May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?