Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/25 at 5:54 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG NEWS : धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया भव्य शुभारंभ। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी के समृद्धि और मंगल की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जी ने कहा कि राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह नया प्रतिष्ठान लोगों को आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं, मनोरंजन और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा।इस दौरान उन्होंने मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा। साय ने कहा कि यह मॉल आने वाले समय में शहरी जीवनशैली को और अधिक सहज, समृद्ध और सुविधाजनक बनाएगा | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मॉल का आज विधिवत शुभारंभ हुआ है। 12-13 वर्ष पहले ट्रेजर आईलेंड के नाम से इस मॉल का काम प्रारम्भ हुआ, परन्तु लम्बी यात्रा के बाद आज नए कलेवर के साथ इसका शुभारम्भ हुआ। यह मॉल रायपुर और प्रदेशवासियों के लिए बेहतरीन खरीदी एवं मनोरंजन का केंद्र होगा। राजधानी रायपुर देश में विकसित राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है और यह मॉल इस पहचान को स्थापित करने में अपना योगदान देगा वही धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्माा ने कहा कि लगभग 12 वर्षों की यात्रा के बाद यह प्रतिष्ठान अपने वास्तविक स्वरूप में बनकर तैयार हुआ है मुझे खुशी हैं की यह मॉल मेरे विधानसभा अंतर्गत आता हैं और इस मॉल के शुभारंभ से आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ,वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, अमर अग्रवाल, मोतीलाल साहू, सीएसआईडीसी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, सीएमडीसी के अध्यक्ष सौरभिक सिंह, आरडीए के अध्यक्ष नंदकुमार साहू, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया, मॉल के संचालक विजय झावर भी उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, raipur breaking news, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सादगी से मनाया जायेगा भगवान परशुराम जी का प्रागट्य पर्व.
Next Article CG: मलेरिया मुक्त बिलासपुर ! 2025 में अब तक एक भी केस नहीं! जहाँ कभी हजारों बीमार पड़ते थे, अब मलेरिया का नामोनिशान नहीं CG: मलेरिया मुक्त बिलासपुर ! 2025 में अब तक एक भी केस नहीं! जहाँ कभी हजारों बीमार पड़ते थे, अब मलेरिया का नामोनिशान नहीं

Latest News

CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
RAIPUR NEWS : अब ऑनलाइन नहीं मंगा सकेंगे चाकू, DIG और SSP ने ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के अधिकारियों को दिए निर्देश 
Grand News June 8, 2025
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?