Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सादगी से मनाया जायेगा भगवान परशुराम जी का प्रागट्य पर्व.
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : सादगी से मनाया जायेगा भगवान परशुराम जी का प्रागट्य पर्व.

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/25 at 5:44 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

CG NEWS :  विप्र सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की मासिक बैठक आज रायपुर के  महामाया देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई. बैठक की जानकारी प्रदान करते हुये संगठन की प्रदेश सचिव अर्चना दीवान ने बताया कि आगामी 29 अप्रैल मंगलवार को हमारे आराध्य विप्र शिरोमणि भगवान  परशुराम का अवतरण दिवस मनाया जायेगा. बैठक में भगवान  परशुराम प्रागट्योत्सव के आयोजन के संबंध में उपस्थित सहयोगियों को जानकारी देते हुये संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा.भावेश शुक्ला “पराशर” ने कहा कि विगत 22 अप्रैल ‌को राष्ट्र के मुकुट कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पहली बार धर्म के नाम पर देश के विभिन्न प्रांतों के निवासी हिन्दुओं को उनके परिवार के सामने मारकर अत्यंत घृणित कृत्य किया गया है जो कि संपूर्ण भारत देश के लिये असहनीय एवं पीड़ादायक है. व्यक्तिगत रूप से ना सही लेकिन संगठन परिवार राष्ट्र के‌ निवासी इन शोकाकुल परिवारों के दुःख में हम बराबर के सहभागी हैं अतः इस वर्ष भगवान  परशुराम जी के अवतरण दिवस पर भगवान  परशुराम जी की पूजा आरती के अतिरिक्त पूर्व में प्रस्तावित अन्य गतिविधियों को स्थगित कर प्राकट्य पर्व को पूर्ण सादगी से मनाया जायेगा. दोपहर को भगवान  परशुराम ‌जी की पूजा आरती के पश्चात सायंकाल‌ किसी भी देव स्थल में दीपक प्रज्वलित कर पहलगाम घटना में शहीद लोगों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए इन आतंकी घटनाओं को सदैव के लिये खत्म करने के लिये भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम को सदैव मजबूत बनाये रखने की प्रार्थना की जायेगी.

इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं.शैलेन्द्र रिछारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पं.विवेक दुबे, प्रदेश संयुक्त सचिव पं.सजल तिवारी, कोषाध्यक्ष पं.दीपक शुक्ला,  कालिंदी उपाध्याय,  खुशबू शर्मा,  प्रीति तिवारी,  संध्या उपाध्याय, पं. श्रीकांत तिवारी, पं.उमाकांत तिवारी, पं.विजय पांडेय, पं.गौरव मिश्रा सहित अनेक संगठन सहयोगी उपस्थित थे.

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article information news: चावल का घुन :- क्या आपने कभी अपने चावल में कुछ असामान्य देखा है?
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?